राष्ट्रपति पद के लिए आज पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू हुआ मतदान, चार हजार से ज्यादा सांसद और विधायक डालेंगे वोट

राष्ट्रपति पद के लिए आज पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू हुआ मतदान, चार हजार से ज्यादा सांसद और विधायक डालेंगे वोट

राष्ट्रपति पद के लिए  सोमवार को पूर्वाह्न 10 बजे से मतदान शुरू  हो गया है | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री, चार हजार से ज्यादा सांसद और विधायक वोट डालेंगे | 

Purvanchal News Printनई दिल्ली। राष्ट्रपति पद के लिए आज सोमवार को पूर्वाह्न 10 बजे से मतदान शुरू हो  गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक इसमें हिस्सा लेंगे। वोटिंग के लिए सांसदों को हरे और विधायकों को गुलाबी रंग के मतपत्र मिले है । चार हजार से ज्यादा सांसद और विधायक राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करेंगे।


 आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा हैं। इस मुकाबले में द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी बतया जा रहा है। उन्हें सत्ताधारी गठबंधन के अलावा बीजद, वाईएसआर कांग्रेस, अकाली दल और जद (एस), झामुमो, शिवसेना और टीडीपी का समर्थन हासिल है। संसद भवन और राज्य की विधानसभाओं में पूर्वाह्न 10ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक मतदान होगा।


मतदान के बाद सभी राज्यों से मतपेटी दिल्ली लाई जाएंगी। 21 जुलाई को मतगणना के बाद देश के नए राष्ट्रपति के नाम की घोषणा होगी। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा।


इस चुनाव में मतों का कुल मूल्य 10,86,431 है। इनमें द्रौपदी मुर्मू को 6,67,000 मत मूल्य मिलने की संभावना है। एक सांसद के वोट का मूल्य 700 है। अलग-अलग राज्यों में जनसंख्या के हिसाब से विधायकों के वोटो का मूल्य अलग-अलग है। उत्तर प्रदेश के एक विधायक के मत का मूल्य सबसे ज्यादा 208 है। झारखंड और तमिलनाडु के विधायकों का मूल्य 176 है। महाराष्ट्र में यह 175, सिक्किम में सात, नागालैंड में नौ और मिजोरम में आठ है। वोटों का गणित से द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की समझी जा रही है।


द्रोपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनती हैं तो स्वतंत्रता के बाद जन्मी इस शीर्ष पद पर पहुंचने वाली वह पहली नेता होंगी। साथ ही आदिवासी समुदाय से देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली पहली शख्सियत कहलाएंगी।


पूर्वांचल न्यूज प्रिंट ग्रुप के सोशल मीडिया से जुड़े :-

👉फ़ेसबुक- https://www.facebook.com/purvanchalnewsprint

👉 ट्विटर- https://twitter.com/purvanchalprint

👉 इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/purvanchalnewsprint/

👉 टेलीग्राम : https://t.me/purvanchalnewsp