यातायात पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार दीक्षित ने कहा कि शिक्षा से सदैव अपग्रेड रहकर शब्दों के अधिक संग्रह से संवेदना आती है| इसलिए सोते समय अपने ईष्ट को धन्यवाद देकर व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं|
’सफलता में व्यक्तित्व विकास की भूमिका’ पर आयोजित सेमिनार गोष्ठी Photo-PNP |
लोकसेवक मंडल एवं गांधी अकादमी संस्थान में ’सफलता में व्यक्तित्व विकास की भूमिका’ पर सेमिनार आयोजित
ब्यूरो चीफ / एडवोकेट अरविन्द भारद्वाज
Purvanchal News Print | प्रयागराज । आज के परिवेश में लोग उच्च अधिकारी होना या उद्योगपति होना ही अपने जीवन की सफलता मान लेते हैं, जबकि लक्ष्य की तरफ बढ़ने वाला हर कदम सफलता है। हर सफलता के पीछे व्यक्तित्व का विकास होना नितांत जरूरी है। वह विकास संस्कार और शिक्षा से ही प्राप्त किया जा सकता है।
यातायात पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार दीक्षित ने सोमवार को ’सफलता में व्यक्तित्व विकास की भूमिका’ पर आयोजित सेमिनार गोष्ठी में कहीं। राजर्षि टंडन सेवा केंद्र बैंक रोड पर लोकसेवक मंडल एवं गांधी अकादमी संस्थान में अनाम स्नेह के तत्वावधान में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि शिक्षा से सदैव अपग्रेड रहकर शब्दों के अधिक संग्रह से संवेदना आती है। इसलिए सोते समय अपने ईष्ट को धन्यवाद देकर व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं।
अरुण कुमार दीक्षित ने अमेरिका से आये दंपति विवेक कुमार मिश्र एवं उनकी धर्मपत्नी रश्मि मिश्रा को शाल, मोमेंटो, बुके देकर ’आत्मीय सम्मान 2022’ से सम्मानित किया। सेमिनार में गांधी अकादमिक संस्थान के निदेशक ओम प्रकाश शुक्ल ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए व्यक्तित्व विकास जरूरी है।
अध्यक्षता श्रीमती सुभाष राठी अपर स्थायी अधिवक्ता उच्च न्यायालय एवं संचालन रविशंकर मिश्र कर्मचारी नेता ने किया। धन्यवाद लोकसेवक मंडल के सचिव ब्रह्मप्रकाश तिवारी ने देते हुए कहा कि आपका व्यक्तित्व आपका दर्पण होता है। हर इंसान के लिए जरूरी है कि वह स्वयं कोशिश करे और एक सफल व्यक्तित्व का निर्माण करे।
कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी श्रीनारायण यादव, सीडब्लूसी के अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र, डॉ. स्वीटी मौर्या, सभासद आनंद घिल्डियाल, शिवसेवक सिंह, प्यारेलाल यादव, डॉ.चंद्रशेखर यादव, डॉ.यशवंत पाल, समाजसेविका रीता यजमानी, लवलेश सिंह, स्मृति कार्तिकेय अधिवक्ता, घनश्याम मास्टर, प्रेमलता शुक्ला, मधू, प्रिया रावत, अच्चू यादव, अनंत कुमार चौधरी, कपिल त्रिपाठी, विमल कुमार, शिखर सिंह, कमलेश सिंह, धर्मेंद्र यादव, गुड्डू पंडित, प्रशांत मौर्या, मिथलेश कुमार भैरो, मोहम्मद सगीर, फरीदा परवीन आदि ने भी सम्बोधित किया।
पूर्वांचल न्यूज प्रिंट ग्रुप के सोशल मीडिया से जुड़े :-