बसपा में संगठन की व्यवस्था बदली, अब 18 मंडल के 12 जोन इंचार्ज सीधे सुप्रीमो मायावती को करेंगे रिपोर्ट

बसपा में संगठन की व्यवस्था बदली, अब 18 मंडल के 12 जोन इंचार्ज सीधे सुप्रीमो मायावती को करेंगे रिपोर्ट

बसपा में अब मंडलीय व्यवस्था को समाप्त करते हुए प्रदेश को कुल 18 मंडलों को छह भागों में बांटा है | तीन-तीन मंडल अब एक जोन कहलायेगा | 

बसपा में संगठन की व्यवस्था बदली

Purvanchal News Print | लखनऊ। बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर संगठन में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया है। अब मंडलीय व्यवस्था को समाप्त करते हुए प्रदेश को कुल 18 मंडलों को छह भागों में बांटा है। तीन-तीन मंडल अब एक जोन कहलायेगा। इस तरह से संगठन में प्रत्येक जोन में दो-दो मुख्य जोन इंचार्ज होंगे। इस तरह से 12 मुख्य जोन इंचार्ज की नियुक्ति कर दी गयी है।

 इसके साथ ही प्रदेश प्रभारी का पद खत्म कर दिया गया है। बसपा सुप्रीमो ने गुरुवार को मंडल प्रभारियों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में संगठन के विस्तार को चर्चा करते हुए प्रमुख पदों पर जिम्मेदारियां दी गयी।


  बसपा में अभी तक मंडलीय व्यवस्था थी। इसमें तीन प्रभारी हुआ करते थे। जो सीधे मायावती को फीडबैक देते थे। उनमें मुनकाद अली, राजकुमार गौतम और विजय प्रताप थे। ये सभी व्यवस्थाएं अब समाप्त कर दी गई है। 

 

अब तीन मंडल को एक जोन बनाया, दो होंगे मुख्य जोन इंचार्ज

इस नई व्यवस्था में तीन मंडल पर एक जोन होगा । इनमें दो मुख्य जोन इंचार्ज और प्रत्येक मंडल पर तीन से पांच प्रभारी बनाए गए हैं। जो मंडल स्तर पर संगठन का काम देखेंगे और मुख्य जोन इंचार्ज को इसकी सूचना देंगे। ये मुख्य जोन इंचार्ज मायावती को सीधे रिपोर्ट करेंगे।

लखनऊ, प्रयागराज व मिर्जापुर मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज बनें घनश्याम चन्द्र खरवार और अखिलेश अंबेडकर

बसपा में संगठन की नई व्यवस्था में ये होंगे जोन इंचार्ज 

  • अयोध्या, वाराणसी, आजमगढ़- शमसुद्दीन राइन, मदन राम
  • गोरखपुर, बस्ती व देवीपाटन- दिनेश चंद्र, सुधीर भारती
  •  मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद- नौशाद अली, राजकुमार गौतम
  •  आगरा, अलीगढ़, बरेली- मुनकाद अली व सूरज पाल सिंह
  •  कानपुर, झांसी, चित्रकूट- विजय प्रताप, बीबी अंबेडकर
  • लखनऊ, प्रयागराज व मिर्जापुर- घनश्याम चंद्र खरवार व अखिलेश अंबेडकर 

निकाय चुनाव को ले कमेटियों का होगा गठन 

निकाय चुनाव को देखते हुए सभी निकायों में कमेटियों के गठन का निर्देश दिया है। इसमें सभी वर्गों की भागीदारी होगी। इस आधार पर ही उम्मीदवारों का एक पैनल तैयार करते हुए पार्टी मुख्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है। उस क्षेत्र में मजबूत पकड़ वालों को ही उम्मीदवार बनाया जाएगा।

 पढ़ें: आज की ताजा खबरें Google News के साथ Hindi News पूर्वांचल व आसपास की हर घटनाक्रम पर नजर। Purvanchal News Print यूपी का भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल। जिसका मकसद पूर्वांचल का समग्र विकास और खुशहाली सिर्फ "Purvanchal ki baat" के साथ।