पर्यावरण को संतुलित रखने में करें सहयोग: बीएसए

पर्यावरण को संतुलित रखने में करें सहयोग: बीएसए

पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है| हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ हमें मिल रहा है | 
डायट परिसर सकलडीहा में वृक्षारोपण करते शिक्षा अधिकरी 

Purvanchal News Print | सकलडीहा, चंदौली। डायट परिसर सकलडीहा में मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने शिक्षकों संग वृक्षारोपण किया।  

 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ हमें मिल रहा है।आक्सीजन की समस्या से प्राय: व्यक्ति को जूझना पड़ा है। 

Also Read:

राज्य सभा सदस्य की शपथ ग्रहण से पहले दर्शना सिंह ने बाबा कीनाराम का किया दर्शन, दिनभर चंदौली में जगह-जगह होता रहा अभिनन्दन

Chandauli : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सकलडीहा का हाल देख DM हुए नाराज ,लगाई फटकार

इसका एक मात्र स्थाई उपाय पौधारोपण करना है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाने और इसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। वृक्षारोपण के दौरान प्रधानाध्यापक चंद्रधर दिक्षित, प्रधानाध्यापक संजय सिंह, प्रधानाध्यापक हिमांशु पांडे, शिक्षक जगदेव, पूर्णिमा, रितु, सुरेश कुमार जायसवाल, संजय कुमार एवं बच्चे मौजूद रहे। 

 पढ़ें: आज की ताजा खबरें Google News के साथ Hindi News पूर्वांचल व आसपास की हर घटनाक्रम पर नजर। Purvanchal News Print यूपी का भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल। जिसका मकसद पूर्वांचल का समग्र विकास और खुशहाली सिर्फ "Purvanchal ki baat" के साथ