समाजवादी पार्टी का 5 जुलाई से चलेगा सदस्यता अभियान, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी मुख्यालय लखनऊ से करेंगे शुरुआत

समाजवादी पार्टी का 5 जुलाई से चलेगा सदस्यता अभियान, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी मुख्यालय लखनऊ से करेंगे शुरुआत

5 जुलाई से यूपी प्रदेश समेत देशभर में सपा सदस्यता अभियान चलाएगी | इसकी शुरूआत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पार्टी मुख्यालय लखनऊ से की जायेगी |   

Purvanchal News Print |लखनऊ। समाजवादी पार्टी की कार्यकारिणी भंग होने के बाद अब पार्टी सदस्यता अभियान शुरू होने जा रही है। 5 जुलाई से यूपी प्रदेश समेत देशभर में सपा सदस्यता अभियान चलाएगी। इसका प्रारम्भ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पार्टी मुख्यालय लखनऊ से की जायेगी।   

Click Read: केक काटकर धूमधाम से मनाया गया सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 47वां जन्म दिवस

छात्र सभा यूथ विंग को नए सदस्य बनाने का सकंल्प

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बताया कि 5 जुलाई 2022 से लेकर 2027 तक सपा की सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

 प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि कार्यकारिणी भंग करने के बाद नए सदस्यों की जोड़ने को लेकर अलग से अभियान चलाया जा रहा है। 

नए सदस्यों में यूथ विंग और छात्र सभा को विशेष अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं बनाने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को छोड़कर कार्यकारिणी और सभी समितियों को भंग कर दिया गया है।

अखिलेश ने कहा- भाजपा यूपी ही नहीं पूरे देश में लोकतंत्र की हत्या की पर्याय बन चुकी

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की हकीकत जनता अच्छी तरह से जान चुकी। बीजेपी सत्ता की लोभी  है और समाज में नफरत फैलाकर  समाज को बांटने की राजनीति करके सत्ता में बने रहना चाहती है। भाजपा 30-40 साल शासन करने की घोषणा के साथ जिस अहंकार का प्रदर्शन कर रही है।भाजपा सरकार विपक्ष को नेस्तनाबूद करना चाहती है  जनता अब सन 2024 में भाजपा से पूरा हिसाब लेगी।

 पढ़ें: आज की ताजा खबरें Google News के साथ Hindi News पूर्वांचल व आसपास की हर घटनाक्रम पर नजर। Purvanchal News Print यूपी का भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल। जिसका मकसद पूर्वांचल का समग्र विकास और खुशहाली सिर्फ "Purvanchal ki baat" के साथ