भोजपुरी गायिका प्रिया सिंह सन् 2018 से वह गीत संगीत की दुनिया में हैं | क्लासिकल संगीत की शिक्षा ले रही प्रिया ने बताया कि सर्वप्रथम वाराणसी से ही एक देवी गीत के माध्यम से गायन क्षेत्र में पदार्पण किया |
फोटो-भोजपुरी गायन प्रिया सिंह |
चंदौली | भोजपुरी गायन के क्षेत्र मे आवाज जादू बिखेरने वाली प्रिया के सावन गीत लोगों को खूब भा रहें हैं। नरवन की माटी मे पली बढी प्रिया ने गायन के क्षेत्र मे लोकगीत,भक्ति गीत से पदार्पण किया।
पत्र प्रतिनिधियों से अनौपचारिक वार्ता के दौरान प्रिया ने बताया कि सन् 2018 से वह गीत संगीत की दुनिया मे हैं क्लासिकल संगीत की शिक्षा ले रही प्रिया ने बताया कि सर्वप्रथम वाराणसी से ही एक देवी गीत के माध्यम से गायन क्षेत्र मे पदार्पण किया।अपने पिता श्यामबहादुर सिंह व माता मिंता को अपना गुरु मानने वाली प्रिया का कहना था कि घर मे एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान गीत सुनकर प्रभावित हुए माता पिता ने उनका हौसला आफजाई किया, गायन क्षेत्र मे भाग्य आजमाने के लिए प्रोत्साहित किया।
आगे आनंद नयन सर का सहयोग मिला, जिसका परिणाम रहा कि आज एक चर्चित भोजपुरी चैनल पर उनका गीत प्रसारित होने वाला है। प्रिया की मानें तो कई भोजपुरी गीत संगीत कंपनियों को अपनी आवाज दे चुकी हैं।वहीं प्रिया सिंह राजपूत आफिशियल म्यूजिक नाम से खुद का चैनल भी है।कई भोजपुरी सहित अन्य गीत प्रसारित भी हो चुके हैं।
वर्तमान समय मे भगवान भोले की नगरी वाराणसी मे एक सावन गीत की सूटिंग मे व्यस्त हैं।कहा कि नरवन की धरती की आवाज गीत के माध्यम से वाराणसी ही नहीं देश प्रदेश मे गूंज रही है।प्रिया पढाई के साथ साथ गीत संगीत प्रतियोगिता मे भी बढ चढकर हिस्सा लेती हैं।और अपनी मधुर संगीत से लोगों का मन मोह लेती हैं |
Purvanchal News Print Group Social Media Handles:-
👉 Facebook- https://www.facebook.com/purvanchalnewsprint
👉 Twitter- https://twitter.com/purvanchalprint
👉 Instagram - https://www.instagram.com/purvanchalnewsprint/
👉 Teligram - https://t.me/purvanchalnews