कुशीनगर में ''पूर्वांचल का समग्र विकास: दशा और दिशा'' विषयक संगोष्ठी में बोले वक्ता, " यूपी आगे नहीं बढ़ा तो देश भी आगे नहीं जाएगा "

कुशीनगर में ''पूर्वांचल का समग्र विकास: दशा और दिशा'' विषयक संगोष्ठी में बोले वक्ता, " यूपी आगे नहीं बढ़ा तो देश भी आगे नहीं जाएगा "

कुशीनगर में ''पूर्वांचल का समग्र विकास: दशा और दिशा'' विषय पर एक संगोष्ठी  में बोले वक्ता, " यूपी आगे नहीं बढ़ा तो देश भी आगे नहीं जाएगा "|

युगवार्ता के विशेष अंक ''भविष्य का पूर्वांचल'' का हुआ 
 विमोचन 

Purvanchal News Print | कुशीनगर,पूर्वांचल। हिन्दुस्थान समाचार बहुभाषी संवाद समिति की ओर से कुशीनगर में ''पूर्वांचल का समग्र विकास: दशा और दिशा'' विषय पर रविवार को एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान युगवार्ता के विशेष अंक ''भविष्य का पूर्वांचल'' का विमोचन हुआ और छह ''विकास मित्र'' उत्कृष्ट कार्यों के किये सम्मानित हुए। हिन्दुस्थान समाचार के चेयरमैन अरविन्द भालचंद मार्डिकर ने हिन्दुस्थान समाचार के विकास पर विचार रखा



मुख्य अतिथि और उच्च शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने पूर्वांचल के समग्र विकास की भारतीय परिदृश्य में चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय परिदृश्य के विकास के कर्तव्य को महत्व दिया गया है, अधिकार को नहीं। यदि सभी लोग अपने कर्तव्यों को समझें और उनका पालन करें तो विकास को सकारात्मक दिशा मिलेगी। 


उन्होंने कहा कि विचार और उसकी श्रेष्ठता ही सफलता का मूल्य मंत्र है। बशर्ते कार्य सम्पादक को विधाओं का ज्ञान होना चाहिए और उस पर भगवानों की कृपा भी।



उन्होंने कहा कि समग्र विकास के कई आयाम होते हैं। जन सहभागिता भी जरूरी है। हर विकास की युग के अनुकूल चर्चा भी जरूरी है। उन्होंने भारतीय विकास में ऋषि मुनियों के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने शरीर को ही प्रयोगशाला बना लिया था। इसी आधार ने भारत को विश्व गुरु बनाया था।



उन्होंने आधुनिक ज्ञान की चर्चा करते हुए कहा कि आज सभी क्षेत्रों को अलग-अलग दृष्टि से देखा जा रहा है। यही वज़ह है कि समन्वित विकास का अभाव झलक रहा है। समग्र विकास के लिए समन्वित भाव और ज्ञान का होना जरूरी है। स्थूल विकास की बजाय सूक्ष्म विकास पर जोर देते हुए कहा कि सूक्ष्म विकास पर ध्यान न देने की वज़ह से आज समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हमें यह मानकर विकास को गति देनी होगी कि सम्पूर्ण सृष्टि परमात्मा की देन है और हम सिर्फ उसके पूरक हैं। उन्होंने उद्यमिता विकास के लिए भी भारतीय परिवेश में ही कार्य कराने पर जोर दिया।



विशिष्ट अतिथि व पूर्वांचल विकास बोर्ड उत्तर प्रदेश के सलाहाकार साकेत मिश्र ने कहा कि अर्थिक विकास एक दीर्घकालिक प्रक्रिया है। यह सतत चलती रहती है। उन्होंने कहा कि यूपी की प्रतिभा केवल अर्थिक नहीं है, यह सर्वव्यापक है। समन्वित भाव से विकास कार्यों का संपादन नहीं हुआ और यूपी आगे नहीं बढ़ा तो देश भी आगे नहीं जाएगा। हालांकि पोटेंशियल मामले में यूपी अव्वल है। 



उन्होंने समग्र विकास की चर्चा की और रोटी, कपड़ा, मकान, सुरक्षा, स्वास्थ्य आदि की चर्चा करते हुए कहा कि ये सभी पहले समग्र विकास के अंग हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया प्रतियोगी है और हर स्थानीय व्यक्ति को इसका हिस्सा बनना होगा। तभी तीव्रता से विकास सम्भव है। सर्वोदय और अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त कराने के लिए हर व्यक्ति का विकास आवश्यक है। इसके साथ ही जनसंख्या संसाधनों का उचित प्रयोग करना होगा। 



केवल विकसित देशों की नकल ठीक नहीं है। उन्होंने छोटी जोत और एफपीओ पर भी विस्तार से चर्चा की। कृषि क्षेत्र में तकनीक के प्रयोग और सघनता से जुड़े हुए भारत पर जोर दिया। एमएसएमई और सप्लायर चेन को भारत में लाने की वकालत भी की। पंचायतों की प्रशासनिक क्षात्र को सुधारने, अनस्किल्ड को स्किल्ड तक का सफर करवाने और शहरी विकास को जरूरी बताया। छोटे शहरों के विकास के लिए अगले 20 वर्षों तक की प्लानिंग के साथ कराने की बात कही।



कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि व राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र श्रीवास्तव, कुशीनगर के पूर्व सांसद राजेश पांडेय ने भी संबोधित किया। इस दौरान हिन्दुस्थान समाचार के नेशनल कोऑर्डिनेटर राजेश तिवारी, युगवार्ता के सम्पादक संजीव, मुख्य उप सम्पादक आमोद कांत, कुशीनगर के संवाददाता गोपाल गुप्ता, बलिया के संवाददाता पंकज राय आदि उपस्थित रहे।



विकास मित्र हुए सम्मानित



जिन विकास मित्रों का सम्मान हुआ उनमें वैभव सिंह, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ नीरज राव, समाज सेवा में डॉ सीपी गुप्ता, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में अनीता राय, शिक्षा के क्षेत्र में विजय कृष्ण भारद्वाज और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सर्वदमन जायसवाल को सम्मानित किया गया। इन्हें प्रशांति पत्र, पुष्प गुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया गया।


पूर्वांचल न्यूज प्रिंट के सोशल मीडिया  ग्रुप से जुड़े :-

👉फ़ेसबुक- https://www.facebook.com/purvanchalnewsprint

👉 ट्विटर- https://twitter.com/purvanchalprint

👉 इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/purvanchalnewsprint/

👉 टेलीग्राम : https://t.me/purvanchalnewsp