कुर्मी क्षत्रिय सभा के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष बनें सोनू पटेल, बधाइयों का लगा तांता

कुर्मी क्षत्रिय सभा के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष बनें सोनू पटेल, बधाइयों का लगा तांता

कुर्मी क्षत्रिय सभा लखनऊ (राष्ट्रीय कार्य क्षेत्र) के विस्तार क्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलदीप गंगवार की संस्तुति के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएम कटियार ने चंदौली जनपद के रहने वाले चंद्रजीत उर्फ सोनू पटेल को उत्तर प्रदेश युवा उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है |

चंद्रजीत उर्फ सोनू पटेल

 चंदौली | कुर्मी क्षत्रिय सभा लखनऊ (राष्ट्रीय कार्य क्षेत्र) के विस्तार क्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलदीप गंगवार की संस्तुति के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएम कटियार ने चंदौली जनपद के रहने वाले चंद्रजीत उर्फ सोनू पटेल को उत्तर प्रदेश युवा उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। इसके साथ ही दो अन्य पदाधिकारियों को भी मनोनीत किया गया है।  

कुर्मी क्षत्रिय महासभा लखनऊ (राष्ट्रीय कार्य क्षेत्र) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलदीप गंगवार की संस्तुति के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएम कटियार ने चंदौली जिले के बरठी गांव निवासी चंद्रजीत उर्फ सोनू पटेल को कुर्मी क्षत्रिय सभा का प्रदेश युवा उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।  

 इसके साथ ही संत कबीर नगर के जिला अध्यक्ष के पद पर राम सँवारे चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि अखिलेश सिंह पटेल को जिला युवा उपाध्यक्ष लखनऊ बनाया गया है। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इन पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि नव नियुक्त पदाधिकारी  सभा की बैठकों में भागीदारी के साथ संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए संगठन विस्तार में सहयोग करेंगे। यह नियुक्ति 3 साल के लिए की गई है।

चंद्रजीत उर्फ सोनू पटेल के उत्तर प्रदेश युवा उपाध्यक्ष बनने की खबर लगते ही उनके शुभ चिंतकों व समर्थकों के द्वारा बधाई देने का तांता लग गया।


Purvanchal News Print Group Social Media Handles:-

👉 Facebook-   https://www.facebook.com/purvanchalnewsprint

👉 Twitter-        https://twitter.com/purvanchalprint

👉  Instagram - https://www.instagram.com/purvanchalnewsprint/

👉  Teligram -    https://t.me/purvanchalnews