अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है | खबर है कि वे आज हुई कैबिनेट मीटिंग के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया है | उनका राज्यसभा का कार्यकाल 7 जुलाई को खत्म जाएगा |
मुख्तार अब्बास नकवी का केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा |
केंद्रीय मंत्री श्री नकवी के इस्तीफा देने के पहले, कैबिनेट की हुई मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके कार्यकाल की तारीफ की थी। नकवी के इस्तीफे से ये अटकलें तेज हो गई हैं कि उन्हें पार्टी की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
कैबिनेट मीटिंग के बाद भाजपा अध्यक्ष नड्डा से मिले नकवी
केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। हालांकि, इन दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई?, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पायी।...जारी है इस खबर का अपडेट।
जदयू कोटे से मंत्री आरसीपी सिंह ने भी दिया इस्तीफा
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के साथ जनता दल यूनाईटेड के कोटे से केंद्र सरकार में मंत्री आरसीपी सिंह ने भी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है।
जदयू ने उन्हें भी राज्यसभा में अगला कार्यकाल के लिए नहीं बढ़ाया। आरसीपी सिंह का राज्यसभा सांसद के रूप में उनका कार्यकाल भी गुरुवार तक ही है।
☝ पढ़ें: आज की ताजा खबरें Google News के साथ Hindi News पूर्वांचल व आसपास की हर घटनाक्रम पर नजर। Purvanchal News Print यूपी का भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल। जिसका मकसद पूर्वांचल का समग्र विकास और खुशहाली सिर्फ "Purvanchal ki baat" के साथ