पुसौली गोला मार्केट में गैर कानूनी रूप से चल रहे संजय हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर को स्वास्थ्य विभाग, सरकारी अफसरों की उपस्थिति में सील किया गया |
कुदरा, कैमूर। पुसौली गोला मार्केट में गैर कानूनी रूप से चल रहे संजय हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर को स्वास्थ्य विभाग, शासनीक, प्रशासनिक पदाधिकारियों के उपस्थिति में किया गया सील।
अनुमंडल पदाधिकारी मोहनियाँ प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी कुदरा, अंचल पदाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार संजय सिंह पिता कन्हैया सिंह ग्राम-केनार, थाना-चेनारी,जिला- रोहतास के द्वारा पुसौली गोला थाना-कुदरा जिला कैमूर के अंतर्गत अवैध रूप से हॉस्पिटल चलाया जा रहा था।
जिस के संदर्भ में अंचल वासियों द्वारा आवेदन के माध्यम से जिला पदाधिकारी कैमूर को सूचित किया गया था।जिसके विषय जिला चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा जांच पड़ताल करने के बावजूद, यह पाया गया कि संजय सिंह द्वारा अपने शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट पास बताया गया था। पर उनके द्वारा कोई भी शैक्षणिक प्रमाण पत्र पदाधिकारियों के सामने प्रस्तुत नहीं किया गया।
जिस के संदर्भ में कार्यवाही करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी मोहनियाँ द्वारा अंचल पदाधिकारी कुदरा पंकज कुमार को न्यायाधीश के रूप में मनोनीत किया गया।
अंचल पदाधिकारी कुदरा द्वारा कार्यवाही करते हुए प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी रीता कुमारी थानाध्यक्ष शशि भूषण कुमार के उपस्थिति में, संजय हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर के मालिक संजय सिंह पर एफ आई आर दर्ज करते हुए सील लॉक किया गया |
मौके से झोलाछाप डॉक्टर फरार हो चुका था।कुछ मरीजों को जांच पड़ताल के उपरांत चिकित्सा से मुक्त किया गया व कुछ मरीजों को सदर अस्पताल भभुआँ स्थानांतरित किया गया।
☝ पढ़ें: आज की ताजा खबरें Google News के साथ Hindi News पूर्वांचल व आसपास की हर घटनाक्रम पर नजर। Purvanchal News Print यूपी का भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल। जिसका मकसद पूर्वांचल का समग्र विकास और खुशहाली सिर्फ "Purvanchal ki baat" के साथ।