राष्ट्रपति चुनाव : सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने क्रॉस वोटिंग से अखिलेश से कर दी बगावत

राष्ट्रपति चुनाव : सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने क्रॉस वोटिंग से अखिलेश से कर दी बगावत

15 वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को विधान भवन में वोट डाले गए | समाजवादी पार्टी में अंतर्कलह साफ देखने को मिली, भोजीपुरा से उनकी ही पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम के उनके खिलाफ जाकर क्राॅस वोटिंग करने की चर्चा है। 

Purvanchal News Print / लखनऊ। 15वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को विधान भवन में वोट डाले गए । इस दौरान समाजवादी पार्टी में अंतर्कलह साफ देखने को मिली। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपीए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रहे थे, जबकि वहीं बरेली भोजीपुरा से उनकी ही पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम के उनके खिलाफ जाकर क्राॅस वोटिंग करने की चर्चा आम हो गयी है।


Click Read: बीजेपी से बेहतर कोई अच्छा न तो झूठ बोल सकता और न ही गुमराह कर सकता: अखिलेश यादव


दरअसल, आज सुबह 10 बजे राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया विधान भवन में शुरू हुई। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा यूपीए उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का खुलकर समर्थन किया जा रहा था, वहीं उनकी ही पार्टी व गठबंधन दलों के नेता एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के पक्ष में खुलकर खड़े दिखे। सुबह सपा की सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ नजर आए। उनके दल के विधायकों ने एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में वोट किया। जिसकी चर्चा होती रही। 


इसके बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव विधानसभा पहुंचे और उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया। उन्होंने कहा कि वे लोहिया के विचारों पर चल रहे हैं और जो सच्चा समाजवादी होगा, वह कभी भी यशवंत सिन्हा को वोट नहीं देगा।


प्रसपा प्रमुख ने यह भी कहा कि यशवंत सिन्हा ने एक बार मुलायम सिंह यादव को कट्टर इस्लामिक संगठन आईएसआई का एजेंट बताया था। उन्होंने कहा कि सच्चा समाजवादी, नेताजी का अपमान करने वाले को कभी वोट नहीं देगा। शिवपाल यादव ने अपने भतीजे अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर न ही मुलायम सिंह यादव से बात की और न ही उनसे इस पर कोई चर्चा भी की है ।


राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग के दौरान अखिलेश यादव को एक और बड़ा झटका उस वक्त लगा जब बरेली के भोजीपुरा से विधायक शहजिल इस्लाम ने क्राॅस वोटिंग की। उन्होंने एनडीए की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को वोट किया है। सपा प्रमुख के खिलाफ होने वाले विधायक शहजिल के बारे में बताया जा रहा है कि जाने का कारण अपनी ही पार्टी नेताओं से नाराजगी को बताया जा रहा है।


पूर्वांचल न्यूज प्रिंट ग्रुप के सोशल मीडिया से जुड़े :-

👉फ़ेसबुक- https://www.facebook.com/purvanchalnewsprint

👉 ट्विटर- https://twitter.com/purvanchalprint

👉 इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/purvanchalnewsprint/

👉 टेलीग्राम : https://t.me/purvanchalnewsp