थाना परिसर में लगा जनता दरबार आठ मामले हुए निष्पादित

थाना परिसर में लगा जनता दरबार आठ मामले हुए निष्पादित

बिहार सरकार के निर्देशानुसार की अंचल पदाधिकारी व थाना अध्यक्ष के संयुक्त बैठक में, भूमि संबंधित मामले के निष्पादन हेतु थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है | 

थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन 

Purvanchal News Print | कुदरा,कैमूर।  बिहार सरकार के निर्देशानुसार हर शनिवार को अंचल पदाधिकारी व थाना अध्यक्ष के संयुक्त बैठक में, भूमि संबंधित मामले के निष्पादन हेतु थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। 


Click Read: दुबौली में हुए चोरी के मामले का हुआ उद्भेदन, चार चोर गिरफ्तार

 

अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार व थानाध्यक्ष शशि भूषण कुमार के संयुक्त बैठक में भूमि संबंधित मामले के निष्पादन हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, इस शनिवार  को अंचल के आवेदकों द्वारा कुल नए ग्यारह आवेदन दिया गया। पूर्व में दिए गए आवेदकों के आवेदन पर सुनवाई करते हुए, दोनों पक्षों का पक्ष सुनते व साक्ष्य देखते हुए। 


पदाधिकारियों द्वारा कुल आठ मामलों का निष्पादन निष्पक्ष रुप से किया गया। एवं नए आवेदकों को द्वितीय पक्ष के उपस्थित न  रहने की वजह से, अगले शनिवार के लिए समय दिया गया। एवं द्वितीय पक्ष को अगले शनिवार को उपस्थित होने हेतु नोटिस निर्गत किया गया।

रिपोर्ट-कुमार चन्द्र भूषण तिवारी

पूर्वांचल न्यूज प्रिंट के सोशल मीडिया  ग्रुप से जुड़े :-

👉फ़ेसबुक- https://www.facebook.com/purvanchalnewsprint

👉 ट्विटर- https://twitter.com/purvanchalprint

👉 इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/purvanchalnewsprint/

👉 टेलीग्राम : https://t.me/purvanchalnewspri