Chandauli News | किसानों के लिए वरदान साबित होगा अनुसंधान केंद्र : डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय

Chandauli News | किसानों के लिए वरदान साबित होगा अनुसंधान केंद्र : डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय

इंडो- इजराइल तकनीक के आधार पर माधोपुर में कृषि अनुसंधान केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है | यह अनुसंधान केंद्र किसानों के लिए वरदान साबित होगा |

डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने माधोपुर में कृषि अनुसंधान केंद्र की चिंहित भूमि निरीक्षण किया 

धीना, चंदौली
। इंडो इजराइल तकनीक के आधार पर माधोपुर में कृषि अनुसंधान केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। यह अनुसंधान केंद्र किसानों के लिए वरदान साबित होगा।किसान अपनी आय को दुगना कर सकते है। उक्त बातें केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने शनिवार को माधोपुर में कृषि अनुसंधान केंद्र की चिंहित भूमि निरीक्षण के दौरान कही।


उन्होंने कहा कि माधोपुर के उद्यान विभाग की जमीन पर कृषि अनुसंधान केंद्र का निर्माण होना प्रस्तावित है।इस अनुसंधान केंद्र से कम जगह पर अधिक से अधिक सब्जी उगा सकते है।इससे किसानों का सब्जी की खेती के माध्यम से आय को दुगना करने का काम होगा।


किसानों के लिए वरदान साबित होगा अनुसंधान केंद्र

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि कृषि अनुसंधान केंद्र के निर्माण के लिए भूमि चिन्हित किया जा चुका है।अब बहुत जल्द ही अनुसंधान केंद्र निर्माण का नींव रखा जाएगा।अनुसंधान केंद्र के निर्माण के बाद किसानों को खेती कार्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।



इंडो इजराइल सब्जी उत्पादन केंद्र का शिलान्यास 7 अगस्त को 


सैयदराजा विधानसभा के माधोपुर गांव में इंडो इजराइल सब्जी उत्पादन केंद्र का शिलान्यास 7 अगस्तको  होगा।जिसके परिपेक्ष में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय माधोपुर में अधिकारियों सग पहुचकर भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया और कहा यह केंद्र जनपद में बनेगा जो प्रदेश का पहला व पूर्वांचल के पहले केंद्र  की स्थापना होने जा रही है,  जिसकी 7 अगस्त को शिलान्यास हो जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री सहित अन्य अधिकारी उपस्थित होंगे . वही सैयदराजा विधायक सुशील सिंह  के कहा यहां इसकी स्थापना होने से जनपद के साथ पूर्वांचल सहित अन्य जनपद लाभान्वित होंगे ।जिलाधिकारी सजीव सिंह ने कहा यह कार्य जनपद के लिए गौरव होगा ।जनपद के किसानों के लिए अच्छी पहल है। 



इस मौके पर डीएम संजीव सिंह, सीडीओ अजितेंद्र नारायण, नायब तहसीलदार रवि रंजन,सीओ अनिरुद्ध सिंह, ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह, पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली, इंस्पेक्टर सुरेश मिश्रा, सर्वश मौर्य,राजकिशोर सिंह,अजय सिंह,हरिवंश उपाध्याय, रामजी मिश्रा ,विजय बहादुर सिंह ,सूर्यमुनि तिवारी,विजय गुपता, राजेश तिवारी, मनीष कुमार, शादाब खान, जितेंद्र पांडेय, परमानन्द सिंह, विजय जायसवाल, अमित अग्रहरि, केएन पांडेय, चौथी राम, श्रीराम चौबे, अनिल श्रीवास्तव,सतीश आदि रहे।


Purvanchal News Print Group Social Media Handles:-

👉 Facebook-   https://www.facebook.com/purvanchalnewsprint

👉 Twitter-        https://twitter.com/purvanchalprint

👉  Instagram - https://www.instagram.com/purvanchalnewsprint/

👉  Teligram -    https://t.me/purvanchalnews