Chandauli News | असहाय विधवा महिला को महिला दरोगा शशि सिंह ने किया आर्थिक मदद

Chandauli News | असहाय विधवा महिला को महिला दरोगा शशि सिंह ने किया आर्थिक मदद

किसी ने खूब कहा है कर मदद तो खुदा बरकत देगा, आज नहीं तो कल देगा। हम बचपन से ही सीखते और सुनते आ रहे हैं कि हमेशा असहायों की मदद करनी चाहिए और समाज में आज भी ऐसे नेकदिल इंसान मौजूद हैं | 

असहाय विधवा महिला को महिला दरोगा शशि सिंह ने किया आर्थिक मदद

सकलडीहा ,चंदौली। किसी ने खूब कहा है कर मदद तो खुदा बरकत देगा, आज नहीं तो कल देगा। हम बचपन से ही सीखते और सुनते आ रहे हैं कि हमेशा असहायों की मदद करनी चाहिए और समाज में आज भी ऐसे नेकदिल इंसान मौजूद हैं । जो असहायों की मदद करने से नहीं चूकते। 


 विगत वर्षों महामारी के दौरान राहगीरों एवं पीड़ितों की मदद लोगों ने बढ़-चढ़कर किया। कुछ ऐसा ही आज सकलडीहा कोतवाली में तैनात महिला दरोगा शशि सिंह के साथ हुआ.वह अपनी ड्यूटी से वापस घर जा रही थी, तभी मनिहारा पुल के पास बैठकर रोती एक महिला पर उनकी नजर पड़ी। 


उन्होंने तुरंत अपने गाड़ी को साइड में खड़ा कर उस असहाय महिला से इसका कारण पूछा तो उसने रो-रो कर महिला दरोगा को बताया कि उसके पति नहीं हैं और उसके पास तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं जो पैसे के अभाव में कई दिनों से खाना नहीं खायें है। इस पर महिला दरोगा ने उस असहाय विधवा महिला को कुछ आर्थिक मदद करते हुए अन्य सहयोग दिलाने की बात कही।  


जिस पर असहाय महिला ने महिला दरोगा को धन्यवाद करते हुए बताया कि आप मुझे ईश्वर के रूप में मिली हैं।  महिला दरोगा शशि सिंह ने उस असहाय महिला का नाम पता दर्ज करते हुए अन्य सहयोग दिलाने की बात कीं। 


रिपोर्ट- अनिल कुमार सेठ