उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला है। मां के एक जानकार व्यक्ति ने डरा-धमकाकर वारदात किया |
Purvanchal News Print | नई दिल्ली| उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मां के एक जानकार व्यक्ति ने डरा-धमकाकर वारदात को अंजाम दिया। इसके पूर्व भी छात्र के साथ दुष्कर्म किया गया था । इसके बाद फिर रविवार को दोबारा वारदात को अंजाम देकर पीड़िता की मां को जान से मारने की धमकी दी गई।

परेशान पीड़िता ने सारी बात अपने माता-पिता को बताई। जिसके बाद पुलिस को खबर दी गयी । पुलिस ने छात्रा का मेडिकल करवाया। बाद में पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। भजनपुरा थाना पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, 14 वर्षीय किशोरी परिवार के साथ भजनपुरा इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व दो अन्य बहनें हैं। पीड़िता की मां चंडीगढ़ के एक स्कूटी में टीचर हैं। दिल्ली में पीड़िता के पिता व बहने रहती हैं। तीनों ही बहनें पढ़ती हैं। इनके घर मां का एक जानकार व्यक्ति आता-जाता है। आरोप है कि इसके पूर्व भी छात्र के साथ दुष्कर्म किया गया था। मगर वह डर से चुप रही।
इस बीच आरोपित ने उसके पिता को बहाने से बाहर भेज दिया। बाद में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद किसी को कुछ भी बताने पर उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि आरोपित ने रविवार को दोबारा वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद दोबारा उसे धमकी दी गई। परेशान होकर पीड़िता ने अपने माता-पिता को वारदात के बारे में बताया। जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई। पुलिस अब मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है।