बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की शादी के छह साल बाद बच्चे के माता -पिता बनने वाले हैं| हालांकि, अभी तक बिपाशा या करण दोनों में से किसी ने भी इसकी ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की है |
बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल |
मिडिया रिपोर्ट्स अनुसार बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2015 में आई फिल्म 'अलोन' के सेट पर मिले थे। यह करण की फिल्म डेब्यू थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में दोस्ती हुई और फिर इनके बीच प्यार बढ़ता गया।
जिसके बाद दोनों ने 30 अप्रैल, 2016 को शादी कर ली। आज शादी हुए छह साल ज्यादा हो चुके है। बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी की गिनती बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल में है। ये दोनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर एक -दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा भी करते हैं।