थाना परिसर में अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार व थानाध्यक्ष शशि भूषण कुमार की संयुक्त बैठक में,भूमि संबंधित मामले के निपटारे हेतु जनता दरबार का आयोजन हुआ |
थाना परिसर मेंजनता दरबार का आयोजन, Photo- PNP |
Purvanchal News Print |
कुदरा (कैमूर)| थाना परिसर में हर शनिवार की तरह इस बार भी अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार व थानाध्यक्ष शशि भूषण कुमार के संयुक्त बैठक में,भूमि संबंधित मामले के निपटारे हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया।
जिसमें की अंचल के आवेदकों द्वारा कुल नौ आवेदन जनता दरबार में दिया गया। जिसमें से की एक मामला एवं एक पुराने मामले को दोनों पक्षों का पक्ष सुनते व साक्ष्य देखते हुए, पदाधिकारियों द्वारा विचार विमर्श कर, दोनों पक्षों की सहमति से मामले को निष्पक्ष रुप से निष्पादित किया गया।
बाकी आवेदकों का दूसरा पक्ष ना रहने की वजह से, अगले शनिवार को पुनः बुलाया गया। द्वितीय पक्ष को नोटिस भेजा गया। उक्त जनता दरबार में राजस्व अधिकारी सुचिता कुमारी व प्रशासनिक कर्मीयों के साथ ही आगंतुक अंचल वासी उपस्थित रहें।
मोकरम गांव पहुंच जानकारी प्राप्त करते हुए पदाधिकारी |
अंचल क्षेत्र के मोकरम ग्रामवासी सरोज तिवारी के आवेदन को गंभीरता से लेते हुए, अंचल पदाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं राजस्व अधिकारी द्वारा मोकरम गांव पहुंच मामले का निरीक्षण कर, दोनों पक्षों को साक्ष्य सहित अपने पक्ष रखने के लिए,सोमवार को अंचल कार्यालय पहुंचने हेतु निर्देशित किया गया।
Report: कुमार चन्द्र भूषण तिवारी
☝ पढ़ें: आज की ताजा खबरें Google News के साथ Hindi News पूर्वांचल व आसपास की हर घटनाक्रम पर नजर। Purvanchal News Print यूपी का भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल। जिसका मकसद पूर्वांचल का समग्र विकास और खुशहाली सिर्फ "Purvanchal ki baat" के साथ।