डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केन्द्र तथा महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मिशन शक्ति अभियान अन्तर्गत महिला समानता दिवस के अवसर पर वेबिनार का आयोजन किया गया।
👉महिला समानता दिवस के अवसर पर वेबिनार का आयोजन किया गया।
अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केन्द्र तथा महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मिशन शक्ति अभियानअन्तर्गत शुक्रवार को महिला समानता दिवस के अवसर पर वेबिनार का आयोजन किया गया।
वेबिनार को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता विश्व भारती विश्वविद्यालय शांति निकेतन कोलकाता की डाॅ0 रेखा ओझा ने कहा कि 26 अगस्त को पूरी दुनियां में महिलाओं के अधिकारों की मांग की जाती है। भारत सहित कई देशों में महिलाएं अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए संघर्ष करती है। घर हो या ऑफिस हर जगह महिलाओं को पुरूषों के मुकाबले कमतर समक्षा गया है। इससे हम सभी को उबरने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि महिलाओं ने जब भी कोई जिम्मेदारी ली है, उसमें शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। इसके साथ ही वे हर चीज को खूबसूरत बना देती है। कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि आज पूरी दुनियां में महिला सशक्तिकरण की बात हो रही है। लेकिन देखा गया कि महिलाओं के विकास पर उतना ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बेटी व बेटे में अन्तर होता आरहा है, जो समाज के लिए हितकर नहीं है।
डाॅ0 रेखा ने छात्र- छात्राओं को बताया कि देश की उन्नति के दो पंख होते हैं, एक पुरुष और दूसरी महिला। इसलिए महिलाओं की उन्नति के बिना देश की उन्नति संभव नहीं हैं। देश और समाज का उत्थान तभी हो पाएगा जब महिलाओं का विकास होगा।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट पर पढ़ें- पूर्वांचल का इतिहास व राजनीति , हरवंश पूर्वांचली के साथ पूर्वांचल की बात | पढ़े - समग्र विकास व खुशहाली का सच, पूर्वांचल का रक्तांचल, पृथक राज्य का गठन कब तक ? , भोजपुरी सिनेमा, ब्लॉगिंग व यूट्यूब से कैसे करें कमाई, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी ख़बरें व अन्य गतिविधियां | For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter. 👉Instagram. 👉 Teligram.