लखनऊ के चार स्थानों पर रक्षाबंधन उत्सव, संघ के कई अखिल भारतीय अधिकारी होंगे शामिल

लखनऊ के चार स्थानों पर रक्षाबंधन उत्सव, संघ के कई अखिल भारतीय अधिकारी होंगे शामिल

रक्षाबंधन उत्सव में लखनऊ महानगर को संघ कार्य की दृष्टि से चार भागों में बांटा गया है | सभी भागों में अलग-अलग रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है |

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रक्षाबंधन उत्सव.

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छह प्रमुख उत्सवों में रक्षाबंधन प्रमुख माना जाता है। रक्षाबंधन उत्सव के माध्यम से संघ समाज को संगठित, सशक्त और समरसता निर्माण का काम करता है। संघ के स्वयंसेवक रक्षाबंधन के दिन सेवा बस्तियों में जाकर रक्षासूत्र बांधकर सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं।


इस बार राजधानी लखनऊ के रक्षाबंधन उत्सव में संघ के कई अखिल भारतीय अधिकारी शामिल होंगे। लखनऊ महानगर को संघ कार्य की दृष्टि से चार भागों में बांटा गया है। सभी भागों ने अलग-अलग रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखनऊ दक्षिण भाग का रक्षाबंधन उत्सव 09 अगस्त को सायं 06 बजे एलडीए कालोनी कानपुर रोड स्थित सिटी मान्टेसरी स्कूल के सभागार में सम्पन्न होगा। मुख्य वक्ता के रूप में सेवा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुधीर कुमार कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के पूर्व निदेशक डा. आर.के. शर्मा करेंगे।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर भाग का रक्षाबंधन उत्सव 10 अगस्त को शाम साढ़े छह बजे माधव सभागार निरालानगर में रखा गया है। उत्तर भाग में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ वैज्ञानिक अरूण श्रीवास्तव करेंगे।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूरब भाग के रक्षाबंधन उत्सव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सेवा प्रमख पराग अभ्यंकर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। पूरब भाग का कार्यक्रम 09 अगस्त को सायं 04 बजे सीएमएस विद्यालय गोमतीनगर विस्तार के सभगार में आयोजित है। इन सभी कार्यक्रमों में स्वयंसेवकोें को सपरिवार मंगलवेश में आने को कहा गया है।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट पर पढ़ें- पूर्वांचल का इतिहास व राजनीती, हरवंश पूर्वांचली के साथ पूर्वांचल की बात | पढ़े - समग्र विकास व खुशहाली का सच, पूर्वांचल का रक्तांचल, पृथक राज्य का गठन कब तक, भोजपुरी सिनेमा, ब्लॉगिंग व यूट्यूब से कैसे करें कमाई, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी ख़बरें गतिविधियां |  For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter.  👉Instagram. 👉 Teligram .