विभिन्न अखाड़ा के खलीफाओं के हुनरमंद कलाकारों द्वारा अपने अपने फन का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया | बिनवट,चरखी सहित कई अन्य प्रोग्राम पेश किया गया | साथ ही ताजियादारों द्वारा सभी खलीफाओं को साफा पहनाकर सम्मानित किया गया |
धीना, चंदौली । धीना थाना क्षेत्र में मुहर्रम की दसवीं तारिख यानि कि आसुरा के मौके पर इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम याद में मनाया जाने वाला मुहर्रम का ताजिया जोहर की नमाज़ के बाद चौक से उठाया गया। जिसे कर्बला में ठंडा किया जाता है।
इस बीच विभिन्न अखाड़ा के खलीफाओं के हुनरमंद कलाकारों द्वारा अपने अपने फन का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। बिनवट,चरखी सहित कई अन्य प्रोग्राम पेश किया गया। साथ ही ताजियादारों द्वारा सभी खलीफाओं को साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।
Click Read : Chandauli News | जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मोहर्रम का पावन त्यौहार,काफी चौकस रही पुलिस
खबर है कि कमालपुर7, इनायतपुर 2, जमुर्खा 1, रैथा 1, अवही 1, बघरी 1, इमीलिया 1, रामरूपदासपुर 1, डिग्गी 1,डैना1, डेढ़गांवा 2 सहित कुल धीना थाना क्षेत्र में उन्नीस ताजिया निकाले गए। इसके बावजूद पहाड़पुर, हेतमपुर, ढोढिया में भी ताजिया निकाला गया।
जो देर शाम कर्बला में ठंडा किया गया। इस दौरान क्षेत्रधिकारी सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह, एस डी एम सकलडीहा मनोज कुमार पाण्डेय,धीना थाना अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, चौकी प्रभारी कमालपुर सुग्रीव गुप्ता, एस आई राशिद खान, हरिनाथ यादव, राजेन्द्र यादव, शादाब राइन, शशिकांत सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहें।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट पर पढ़ें- पूर्वांचल का इतिहास व राजनीती, हरवंश पूर्वांचली के साथ पूर्वांचल की बात | पढ़े - समग्र विकास व खुशहाली का सच, पूर्वांचल का रक्तांचल, पृथक राज्य का गठन कब तक, भोजपुरी सिनेमा, ब्लॉगिंग व यूट्यूब से कैसे करें कमाई, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी ख़बरें गतिविधियां | For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter. 👉Instagram. 👉 Teligram .