Chandauli : पूर्व माध्यमिक विद्यालय लौंदा के टीचर वारिज कपूर गणित शिक्षण की नई-नई तकनीक सीखने के लिए जाएंगे आईआईटी गांधीनगर गुजरात

Chandauli : पूर्व माध्यमिक विद्यालय लौंदा के टीचर वारिज कपूर गणित शिक्षण की नई-नई तकनीक सीखने के लिए जाएंगे आईआईटी गांधीनगर गुजरात

राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा चयनित किये जाने के बाद BSA चंदौली ने इस बाबत चिठ्ठी जारी की है| श्री वारिज जिले में गणित विषय के मास्टर ट्रेनर के तौर पर आईआईटी गांधीनगर भेजे जाने वाले पहले टीचर होंगे |  

चंदौली के विज्ञान शिक्षक वारिज कपूर

चंदौली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय लौंदा, नियमताबाद चंदौली के विज्ञान शिक्षक वारिज कपूर गणित विषय के मास्टर ट्रेनर के तौर पर आईआईटी गांधीनगर गुजरात जाएंगे। 

इस संबंध में इन्हे राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा चयनित किये जाने के बाद BSA चंदौली ने इस बाबत चिठ्ठी जारी की है। बताया जाता है की श्री वारिज जिले में गणित विषय के मास्टर ट्रेनर के तौर पर आईआईटी गांधीनगर भेजे जाने वाले पहले टीचर होंगे।  

 बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज द्वारा चयनित किये होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदौली के आदेशानुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय लौंदा, नियमताबाद चंदौली के विज्ञान शिक्षक वारिज कपूर को मास्टर ट्रेनर के तौर पर आईआईटी गांधीनगर, गुजरात विभाग द्वारा दिनांक 15 अगस्त से 19 अगस्त के बीच गणित शिक्षण की नई-नई तकनीक सीखने के लिए भेजा जा रहा। सॉफ्टवेयर इंजीनियर वारिज कपूर पूर्व में एससीईआरटी लखनऊ द्वारा आयोजित आईसीटी राज्य प्रतियोगिता में 5 बार राज्य पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट पर पढ़ें- पूर्वांचल का इतिहास व राजनीती, हरवंश पूर्वांचली के साथ पूर्वांचल की बात | पढ़े - समग्र विकास व खुशहाली का सच, पूर्वांचल का रक्तांचल, पृथक राज्य का गठन कब तक, भोजपुरी सिनेमा, ब्लॉगिंग व यूट्यूब से कैसे करें कमाई, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी ख़बरें गतिविधियां |  For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter.  👉Instagram. 👉 Teligram .