व्यापारियों के हितों को लेकर 23 सितंबर को आम आदमी पार्टी (AAP ) व्यापार प्रकोष्ठ का जिला मुख्यालयों पर धरना - प्रदर्शन

व्यापारियों के हितों को लेकर 23 सितंबर को आम आदमी पार्टी (AAP ) व्यापार प्रकोष्ठ का जिला मुख्यालयों पर धरना - प्रदर्शन

व्यापारियों के लिए 23 सितम्बर को 1090 चौराहे पर आम आदमी पार्टी (आप) व्यापार प्रकोष्ठ प्रदर्शन करने की घोषणा की है | उस दिन पूरे प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर धरना - प्रदर्शन किया जायेगा |  

आप पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डा.छवि यादव की पत्रकार वार्ता

लखनऊ। व्यापारियों के हितों को देखते हुए 23 सितम्बर को 1090 चौराहे पर आम आदमी पार्टी (आप) व्यापार प्रकोष्ठ प्रदर्शन करने की घोषणा की है। यह जानकारी बुधवार को आप पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डा.छवि यादव ने  एक पत्रकार वार्ता में दी। कहा -भाजपा की सरकार जिस प्रकार लोगों को बांटने की राजनीति कर रही है, उसका असर समाज के सभी व्यवसाय, सभी वर्गों पर पड़ रहा है। भाजपा की नीतियों से व्यापारी अत्यंत दुःखी हैं।

डॉ. यादव ने कहा कि आज भारत में भाजपा द्वारा दो प्रकार की नीतियां चलाई जा रही हैं। एक पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने की और दूसरी आम जनता को होने वाले नुकसान की परवाह न करने की है। डा. छवि ने कहा कि आज भाजपा ने अपने पूंजीपति मित्रों के लिए देश के सभी बैंकों के दरवाजे खोल दिए हैं, वह जितना चाहे वहां से कर्जा ले सकते हैं और अगर कर्जा नहीं भी चुका पाते हैं, तो भी राइट ऑफ के माध्यम से उनका कर्जा माफ कर दिया जाएगा।

डॉक्टर छवि ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने पूंजीपति मित्रों का लगभग 10 लाख करोड़ रुपये का कर्जा माफ कर दिया है। देश का किसान, बेरोजगार, शिक्षित युवा, यह सब अपनी छोटी सी आमदनी में टैक्स देते हैं कि देश आगे बढ़ेगा लेकिन उसी टैक्स को प्रधानमंत्री उठाकर अपने पूंजीपति मित्रों को बांट देते हैं ताकि उनका व्यवसाय आगे बढ़े। पिछले 8 साल में 133 लाख करोड़ का कर्जा देश के ऊपर चढ़ गया है। इस सरकार में छोटे व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। इस तरह से भाजपा सरकार देश को आर्थिक रूप से खोखला कर रही है।

उन्होंने कहा कि उप्र के लखनऊ के व्यापारी राजधानी छोड़कर जाना चाहते हैं, क्योंकि न उन्हें इंफ्रास्ट्रक्चर मिल पा रहा और न सुरक्षा मिल पा रही, ना ही सब्सिडी मिल पा रही है। छोटी-छोटी बातों पर उत्तर प्रदेश सरकार उनके व्यापार को बंद कर देती है। इन मुद्दों को लेकर ही पार्टी 23 सितंबर को हर जिलों में धरना प्रदर्शन करेगी।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter.  👉 Instagram 👉 Teligram.