दीघिया गांव में संदिग्ध परिस्थिति में घर के पिछवाड़े लगभाग 50 मीटर दूर बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर युवती ने आत्महत्या ली | पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है |
![]() |
सांकेतिक फोटो |
खबर है कि हलिया थाना क्षेत्र के दीघिया गांव निवासी अमरनाथ बिंद की हाईस्कूल में पढ़ने वाली पुत्री उर्मिला (16) बीती रात परिवार के साथ भोजन के बाद घर के अंदर सोने चली गई। जब देर रात परिजन की नींद खुली तो उर्मिला को कमरे में न देख आसपास खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। सुबह पिता अमरनाथ जब खेत की ओर गए तो घर से करीब 50 मीटर दूर आंगनबाड़ी केंद्र के पास बबूल के पेड़ पर बेटी का शव फांसी पर लटकता देख चिल्लाने लगे।
तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी मतवार लल्लन यादव ने किशोरी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृत किशोरी के पिता अमरनाथ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुत्री उर्मिला ने आत्महत्या कर ली। पिता खेती-बारी कर परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृत किशोरी के पिता ने पुत्री के आत्महत्या करने की तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
क्राइम की ये भी खबरें ....
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter. 👉Instagram. 👉 Teligram.