Madhy Pradesh News | नौकरी से निकाले जाने पर सात लोगों ने जहर खाकर खुदकुशी का किया प्रयास

Madhy Pradesh News | नौकरी से निकाले जाने पर सात लोगों ने जहर खाकर खुदकुशी का किया प्रयास

सभी एक ही कंपनी के वर्कर हैं, जिन्हें एक साथ नौकरी से हटा दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने इस तरह के खतरनाक कदम को उठाने को मजबूर हुए |

सांकेतिक फोटो 

By- Purvanchal News Print / इंदौर  :  मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आयी है।उनकी हालत बिगड़ते देख सभी को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज हो रहा है।  इस मामले की शुरुआती जांच में  पता चला है कि सभी एक ही कंपनी के वर्कर हैं, जिन्हें एक साथ नौकरी से हटा दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने इस तरह के खतरनाक कदम को उठाने को मजबूर हुए।


मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह सात लोगों को जहर खा लिए जब तबियत बिगड़ने लगी तो उन्हे एमवाय अस्पताल लाया गया था, जहां सभी की हालत देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल भर्ती कर उपचार शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और इनके साथ आए लोगों से पूरी जानकारी ली। जांच में पुलिस को पता चला कि जमनाधर विश्वकर्मा, दीपक सिंह, राजेश मेमियोरिया, देवीलाल करेडिया, रवि करेडिय़ा, जितेंद्र धमनिया, शेखर वर्मा ने जहर खाया हुआ है। 


ये सभी Indore शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में राजकुमार ब्रिज के पास स्थित एक निजी कंपनी अजमेरा वायर में नौकरी करते हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी ने सभी को काम से हटा दिया था। इसके चलते कर्मचारियों ने यह कदम उठाया है। उधर, घटना के बाद कंपनी मालिक रवि बाफना और पुनीत अजमेरा लापता बताये जा रहे  हैं। परदेशीपुरा पुलिस ने  मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार मामले की जांच में पता चला है कि सभी ने गुरुवार की सुबह कंपनी के बाहर ही जहर खा लिया था। जब इनकी तबियत बिगड़ी तो साथी कर्मचारियों को पता चला। उसी क्षण सभी को लेकर अस्पताल पहुंचे।  जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद से अभी तक कंपनी मालिक रवि बाफना, पुनीत अजमेरा के बारे में कोई जानकारी नहीं है।


उधर, जैसे ही कर्मचारियों के परिवार वालों को जहर खाने की जानकारी मिली तो वे भी घबराते हुए तत्काल हॉस्पिटल पहुंच गए।  सबने कंपनी के मालिकों पर आरोप लगाया कि  कंपनी मालिकों ने नई कंपनी खोली है और निकाले गए कर्मचारियों को उस नई कंपनी में काम देने की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। दबाव में इन्होंने यह कदम उठाया है। 

उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होना तय है।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter.  👉Instagram. 👉 Teligram.