तेज बारिश से चार कच्चा मकान गिरा, लेखपाल - ग्राम प्रधान ने लिया जायजा

तेज बारिश से चार कच्चा मकान गिरा, लेखपाल - ग्राम प्रधान ने लिया जायजा

Dheena News : रैथा गाँव मेँ मंगलवार की देर रात तेज बारिश  से चार कच्चे मिट्टी के मकान भरभराकर गिर गये | घर गृहस्थी खाद्य सामग्री  का भारी नुकसान हुआ |

तेज बारिश से कच्चा मकान गिरा, Photo-PNP

👉घर, गृहस्थी, खाद्य सामग्रीसामान का हुआ भारी का नुकसान


👉प्रधान प्रतिनिधि ने पीड़ितों को मुख्यमंत्री आवास दिलाने की मांग की


By : दिवाकर राय धीना / चंदौली | रैथा गाँव मेँ मंगलवार की देर रात तेज बारिश  से चार कच्चे मिट्टी के मकान भरभराकर गिर गये | घर गृहस्थी खाद्य सामग्री का भारी नुकसान हुआ  | संयोग अच्छा रहा क़ि कोई घायल नहीं हुआ  |

 धीना थाना क्षेत्र के रैथा गांव में मंगलवार की देर रात्रि में हो रही लगातार बारिश से रैथा गाँव निवासी गुलाब उर्फ़ पिंटू उपाध्याय पुत्र जनार्दन उपाध्याय मिट्टी की कच्ची दीवाल पर लोहे का चददर करकट डालकर रह रहे थे, तभी तेज बारिश से मिट्टी की दीवाल पलट गयी। जिसमें दैनिक उपभोग की वस्तु, कपड़ा,खाद्य सामग्री राशन, चारपाई नुकसान यानि सब बर्बाद हो गया हो। 

 

वहीं जलेखा देबी पत्नी इब्राहिम का कच्चा ख़परेल का मकान गिर गया जिसमें खाद्य सामग्री सहित प्रतिदिन प्रयोग मेँ आने वाले कपड़े वगैरह का नुकसान हो गया। बारिश के चपेट में रामनिवास राम पुत्र स्व बंधु राम काभी कच्चाछप्पर नुमा मकान गिर गया।  उनका भी में खाने का राशन, बर्तन नुकसान हो गया |जबकि गुड्ड राम पुत्र घूरफेक राम का भी कच्चा मकान गिर कर जमींदोज हो गया उनका भी खाद्य सामग्री, राशन बर्तन दबकर नुकसान हुआ | 


संयोग अच्छा रहा क़ि लगातार हो रही बारिश से जर्जर मकान होने से रात्रि में लोग उसमें सोये नहीं थे, नहीं तो जान का भी खतरा से इनकार नहीं किया जा सकता था | ग्राम प्रधान रैथा इजहार व प्रधान प्रतिनिधि मु.दिलशेर ने हर जगह मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को ढाढ़स बधाये और हर संभव शासन-प्रशासन से मदद दिलाने का आश्वासन दिया |

वहीं क्षेत्रीय लेखपाल सुभाष बिन्द को सूचित कर घटना की जानकारी दी गयी,  जिस पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर तुरंत पहुंचकर क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार सकलडीहा को दिया | प्रधान प्रतिनिधि मु दिलशेर ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट  कराते हुए पीड़ितों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान दिलाने की मांग की है |

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter.  👉 Instagram 👉 Teligram.