मऊ जनपद से 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा के सुभासपा गठबंधन प्रत्याशी रहे व संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने सोमवार को दर्जनों पदाधिकारियों संग पार्टी छोड़ दी है |
![]() |
आरोप : ओम प्रकाश राजभर पार्टी के मिशन से भटक चुके हैं। Photo-PNP |
इस दौरान उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर बड़ा आरोप लगाया है। कहा कि ओम प्रकाश राजभर वह पार्टी के मिशन से भटक चुके हैं।उनका व्यक्तिगत मिशन धन बटोरने का बन गया है।
मऊ जनपद मुख्यालय के एक प्लाजा में पत्रकारों से बातचीत में महेंद्र राजभर ने कहा कि सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर एन-केन-प्रकारेण केवल धन बटोरने के चक्कर में लगे रहते हैं। 20 वर्ष पूर्व 27 अक्टूबर 2002 को हम सबकी उपस्थिति में पार्टी की स्थापना की गई थी। उस समय पार्टी का मिशन गरीब, दलित, मजदूर व वंचित समाज का उत्थान था।
जबकि उसके बाद से लगातार कार्यकर्ताओं ने खून पसीना बहाकर पार्टी को आगे बढ़ाया। वे केवल धन बटोरने के लिए काम कर रहे हैं । उनके इन कार्यों से से आहत होकर प्रदेश महासचिव अर्जुन चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अवधेश राजभर सहित दर्जनों साथियों ने पार्टी की सदस्यता छोड़ने का निर्णय लिया है। आगे ओमप्रकाश राजभर पर आरोप लगाते हुए महेंद्र राजभर ने कहा कि मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी को पूरे देश की पुलिस तलाश रही है जबकि काफी संभावना है कि वह ओमप्रकाश राजभर के घर में छिपे हो सकते हैं।
महेंद्र राजभर ने कहा कि शीघ्र ही आपस में तय करके कोई नया फैसला किया जाएग । बस आप इतना यकीन करिए कि सुभासपा के 80 प्रतिशत लोग हमारे साथ होंगे। इस्तीफा देने वालों में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. बलिराज राजभर, प्रदेश महासचिव व जिला पंचायत सदस्य ठाकुर रमेश सिंह, प्रदेश महासचिव अवधेश राजभर व अर्जुन चौहान, रामाश्रय पासवान, पूर्व अध्यक्ष दलित संघ विश्वनाथ प्रताप निराला, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर सहित कई मौजूद रहे।
PM नरेन्द्र मोदी ने चुनावी सभा के दौरान महेन्द्र राजभर को कहा था कटप्पा
जब साल 2017 विधानसभा चुनाव में मऊ सदर से सुभासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर को भाजपा-सुभासपा गठबंधन प्रत्याशी बनाया गया था। जो बाहुबली मुख्तार अंसारी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। उस समय एक चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महेंद्र को मंच से कटप्पा की संज्ञा देते हुए कहा कि महेंद्र चौहान उर्फ कटप्पा ही मऊ के बाहुबली को मार सकता है। तब से महेंद्र चौहान काफी चर्चा में आ गए, हालांकि वह मुख्तार अंसारी से कांटे की टक्कर में महज छह हजार वोट से चुनाव हार गए। फिलहाल महेन्द्र संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे|