जलालपुर गांव में शिव नारायन राम विकलांग का अस्थाई तौर पर छप्पर,करकट नुमा मकान खर्रा ईंट की दीवाल भरभरा कर धराशाई हो गया, उसमें दबकर घायल हो गया |
चंदौली | धीना थाना क्षेत्र के सबल जलालपुर गांव मेँ शुक्रवार की रात्रि भोर में शिव नारायन राम विकलांग का अस्थाई तौर पर छप्पर,करकट नुमा मकान खर्रा ईंट की दीवाल भरभरा कर गिर जाने से धराशाई हो गया और वह उसी करकट नुमा अस्थाई मकान मेँ दबकर वह घायल भी हो गया। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला|
ग्राम प्रधान दिनेश यादव किसी जरूरी कार्य से बाहर होने के बाद भी अपनी टीम मेँ प्रधान प्रतिनिधि सुनील यादव, कवि यादव, दामोदर यादव, बलवंत राम, सुरेश राम, तुलसी राम, दीन बंधु राम को मौके पर भेंजकर तत्काल उन्हें इलाज हेतु धीना प्राइवेट चिकित्सक से इलाज करवाकर उन्हें अहेतुक सहायता पहुंचवायी और क्षेत्रीय लेखपाल रविंद्र गोंड को सूचित कर क्षति का आकलन करवाया |
प्राप्त विवरण के अनुसार शिव नरायन राम पुत्र स्व रामरूप राम 72वर्ष जन्म से ही विकलांग व अविवाहित हैं। सबल जलालपुर मेँ खर्रा ईंट की दीवाल बनाकर उस पर छप्पर और सीमेंट के करकट से छाया कर बम्बू खम्भा के सहारे खड़ा करके उसी मेँ रहते हैं |
शुक्रवार की रात्रि चार बजे भोर मेँ दीवाल बरसात से पलट गयी, जिसमें वे दब गया और पास-पड़ोस के लोगों ने फ़ौरन मौके पर जाकर उन्हें बाहर निकाला और प्रधान के निर्देश पर उनकी टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर सहायता मेँ जुट गयी | उनकी चारपाई, ट्राई साईकिल, मुर्गा-मुर्गी जो पाले थे दबकर मर गये |
उनकी देखभाल उनका भतीजा रमेश राम करता है | ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने मोबाईल फोन पर बताया क़ि इन्हे विकलांग पेंशन मात्र मिलता इनका अन्तोदय कार्ड बना है भूमिहीन हैं | इन्हे शासन-प्रशासन से प्रधानमंत्री आवास दिलाने की मांग की है |