राजधानी पटना के शास्त्री नगर पुलिस ने सवा दो लाख जाली नोटों की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है | पकड़े गये दोनों युवक नेपाल के हैं |
![]() |
पकड़े गये दोनों युवक |
By: Purvanchal News Print / पटना। राजधानी पुलिस ने जाली नोटों की खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर पटना के शास्त्री नगर पुलिस ने सवा दो लाख रुपये का जाली नोट बरामद किया गया है। पकड़े गये दोनों युवक नेपाल के हैं। बतया जाता है कि कश्मीर के रहने वाले एक युवक ने दोनों तस्करों को नकली और असली भारतीय नोट दिया था।
शास्त्री नगर थाना के दारोगा प्रहलाद झा कहते हैं कि इन युवकों का पाकिस्तानी कनेक्शन से इनकार नहीं किया जा सकता है। पटना पुलिस के आला अफसरों को सूचना मिली की नकली नोटों के साथ कुछ तस्कर पटना के किसी होटल में ठहरे हुए हैं। इस आधार पर अलग-अगल थाना क्षेत्रों में छापेमारी शुरू की गयी तो दोनों तस्करओं के ठहरने का ठिकाना मालूम हुआ।
ये दोनों नेपाली नागरिक ब्रह्म स्थानी गली स्थित रेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने नेपाली नागरिक के कमरे की तलाशी ली। इस दौरान उनके कमरे से नकली और असली भारतीय मुद्रा की खेप बरामद किया गया।
मिली जानकारी के आधार पर पटना पुलिस नेपाल पुलिस से संपर्क करके दोनों के विषय में सारी डिटेल जुटा रही है । पटना पुलिस पूछताछ और इनके मोबाइल के सीडीआर को भी खंगाल रही है। सीडीआर के आधार पर पता चलेगा कि रैकेट में कौन-कौन लोग शामिल हैं।
नकली नोट का सप्लाई चेन नेपाल के रास्ते है या जम्मू-कश्मीर के रास्ते है। गिरफ्तार दोनों नेपाली नागरिकों ने नकली नोट के तस्करी और इसके मददगारों के बारे में कई अहम जानकारी दी है। इसे पुलिस की एक बड़ी कामयाबी मान रही है |
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter. 👉Instagram. 👉 Teligram.