कौशांबी के करारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक विक्षिप्त महिला को बच्चा का चोर समझकर बुरी तरह से पिटाई कर रहे लोगों को रोकने पहुंची पुलिस पर ही कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था |
कौशांबी। यूपी में कौशांबी के करारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक विक्षिप्त महिला को बच्चा का चोर समझकर बुरी तरह से पिटाई कर रहे लोगों को रोकने पहुंची पुलिस पर ही कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था। अब इस मामले में पुलिस ने 35 लोगों के खिलाफ FIRदर्ज कर गिरफ्तारी शुरू कर दी है।
अपर पुलिस पुलिस अधीक्षक अमर बहादुर ने बुधवार को बताया कि कौशांबी के करारी थाना क्षेत्र में म्योहर बाजार में मंगलवार की रात एक विचित्र महिला टहल रही थी, तभी बाजार के लोगों ने उसे बच्चा चोर कह कर बुरी तरह मारना पीटना शुरू कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस को सूचना मिली तो अर्का चौकी के प्रभारी दो सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां महिला पिटाई कर रहे लोगों ने उल्टे पुलिस के ऊपर ही पथराव शुरू कर दिया। अब इस मामले में 35 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।