रिवर रैंचिंग कार्यक्रम अन्तर्गत बलुआ घाट पर मेजर कार्प प्रजाति की छह हजार मछलियां (रोहू, भाकुर, नैन) गंगा नदीं में छोड़ी गयी |
चन्दौली । प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना में वित्तीय वर्ष 2022-23 में रिवर रैंचिंग कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद के CDO अजितेन्द्र नारायण के मुख्य आतिथ्य में बलुआ घाट तट पर छह हजार भारतीय मेजर कार्प प्रजाति की मछलियां (रोहू, भाकुर, नैन) गंगा नदी में छोड़ी गयीं |
रिवर रैंचिंग कार्यक्रम एवं विभाग की संचालित अन्य योजनाओं के बारे में सहायक निदेशक मत्स्य चन्दौली द्वारा विस्तार से बताया गया। रिवर रैंचिंग के लाभ एवं उसकी आवश्यकता पर उप निदेशक मत्स्य ने विस्तार से चर्चा की। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि प्रदेश की महत्वपूर्ण सदावाही नदियों में अत्याधिक प्रदूषण एवं मत्स्याखेट के कारण नदी की भारतीय मेजर कार्प प्रजाति की मछलियां (रोहू, भाकुर, नैन) संकटग्रस्त हो रही है।
साथ ही मत्स्याखेट पर निर्भर रहने वाले गरीब मछुआ समुदाय व्यक्तियों की आजीविका के दृष्टिगत भारतीय मत्स्य प्रजाति के मछलियों के संरक्षण हेतु प्रदेश में रिवर रैंचिंग कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। आज जनपद में 6000 मत्स्य अंगुलिका (मत्स्य बीज) गंगा नदी के बलुआ घाट पर संचय किया गया। क्षेत्र पंचायत प्रमुख अरूण कुमार जायसवाल द्वारा रिवर रैंचिंग पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि नदी से छोटी साईज की मछलियों का शिकार न किया जाय।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी चन्दौली द्वारा जनपद में मत्स्य पालन एवं उत्पादन की व्यापक संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया तथा सहायक निदेशक मत्स्य को निर्देश दिये गये कि विभाग की योजनाओं के बारे में जन अभियान के माध्यम से लोगों को अवगत कराया जाय। इस कार्यक्रम में मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के तहत 17 लाभार्थियों/व्यक्तियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये।
कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत प्रमुख चहनियां अरूण कुमार जयसवाल, उप निदेशक मत्स्य वाराणसी मण्डल अनिल कुमार, उप जिलाधिकारी सकलडीहा मनोज पाठक, खण्ड विकास अधिकारी चहनियां शशिकान्त पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रमेश कुमार राय, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार निषाद एवं सहायक निदेशक मत्स्य राम अवध सहित मत्स्य विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सहायक निदेशक मत्स्य राम अवध ने सभी उपस्थित उच्चाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों तथा जन सामान्य का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
Note: (खबर व फोटो सूचना विभाग चंदौली की है , जिसमें कुछ Editing किया गया है.) | सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter. 👉 Instagram 👉 Teligram.