शिक्षक संघ के अध्यक्ष जय नारायण यादव बने | चुनाव में 331 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंदी बृजेश यदुवंशी को हराया |
सकलडीहा, चंदौली। सकलडीहा ब्लाक अंतर्गत आने वाले सभी प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा अध्यक्ष पद चुनाव की तारीख तय की गई थी। जिसमें सभी उम्मीदवार अपनी अपनी उम्मीदवारी तय करने के लिए पूरी जोर-शोर से प्रचार प्रसार में लगे हुए थे। कुछ लोगों द्वारा पूर्व में बीआरसी पर तैनात जय नारायन यादव को अध्यक्ष पद के लिए प्रेरित किया था।
जय नारायन यादव की अध्यक्षता में सभी शिक्षक अपने-अपने स्तर से शिक्षकों को जयनारायण को अध्यक्ष बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे थे। शिक्षकों द्वारा विशेषतर चुनाव की तारीख को सभी शिक्षकों से उपस्थित होने के लिए आग्रह भी की जा रहा था। इस चुनाव को सकुशल संपन्न हो जाने के कारण शिक्षकों के कार्य में हो रही परेशानियों का निवारण शासन-प्रशासन के द्वारा कराने के लिए अध्यक्ष हमेशा ही तत्पर रहते हैं।
यही कारण है कि इस समय शिक्षक गण भी अपने अध्यक्ष को चुनने के लिए आतुर हुए थे। वहीं शिक्षकों से बात करने पर पता चला कि जय नारायन यादव द्वारा अभी तक हम लोगों के कई कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किए गए हैं, इसलिए हम सभी लोग जय नारायन यादव को ही अध्यक्ष बनाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।
![]() |
टेलीग्राम पर क्लिक कर पढ़ें: - Purvanchal की ब्रेकिंग खबरें | |
कई दिनों की अपार मेहनत के कारण आज जय नारायण यादव 331 मत पाकर अध्यक्ष पद के लिए विजय घोषित किए गए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी बृजेश यदुवंशी को 187 मतों से ही संतोष करना पड़ा। वही एक मत अवैध घोषित किया गया। आज जैसे ही शिक्षकों को इस बात की जानकारी मिली की जय नारायण यादव अध्यक्ष पद के लिए चुन लिए गए हैं, सभी शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
शिक्षक गणों में विशेष रूप से अशोक सिंह, दिनेश कुमार रस्तोगी, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, अरविंद उपाध्याय ,प्रशांत पांडे, अरुण कुमार के साथ शिक्षक गण मौजूद रहे। इसी के साथ इस चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिगत स्थानीय प्रशासन भी मौके पर मौजूद रही जहां अध्यक्ष पद की घोषणा होते ही स्थानीय प्रशासन जय नारायण यादव को स-सम्मान उनके गाड़ी में बिठा कर उनके घर तक पहुंचाने के लिए साथ-साथ चलती रही।