डीएम ईशा दुहन के निर्देश चलाए गए विशेष अभियान में खनन माफियाओं से जुर्माने के बतौर 121.50 लाख जमा कराये जायेंगे।
चंदौली। जिलाधिकारी चंदौली श्रीमती ईशा दुहन के निर्देश के क्रम में 21सितंबर से 28 अक्टूबर 2022 तक जनपद में उपखनिजों के अवैध/ओवरलोड/बिना आईएसटीपी के परिवहन पर प्रभावी रूप से नियंत्रण बनाए जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस सख्त आदेश के बाद खनन माफियाओं में खलबली मच गयी है।
खबर हैं कि अभियान के बाद अब तक कुल 65 वाहनों को पकड़कर नवीन मंडी चंदौली एवं भारत पेट्रोलियम सैयदराजा में बंद किया गया है। इन वाहनों से खनिज विभाग को लगभग 33.50 लाख रुपए राजस्व प्राप्त होगा। उपरोक्त वाहनों पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO)एवं जी एस टी विभाग द्वारा भी कार्रवाई की जा रही है।
![]() |
पैसठ वाहनों को पकड़कर नवीन मंडी चंदौली एवं भारत पेट्रोलियम सैयदराजा में बंद |
इस सम्बन्ध में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा बताया गया कि कुल वाहनों से लगभग 50 लाख रुपए एवं जीएसटी अधिकारी द्वारा बताया गया की उक्त वाहनों से लगभग 38 लाख रुपए अनुमानित राजस्व की प्राप्ति होगी। अभी भी अभियान जारी है। इस तरह जुर्माने की कुल धनराशि 121.50 लाख (एक करोड़ इक्कीस लाख पचास हजार रुपए) प्राप्त होगी।
![]() |
परिवहन पर प्रभावी रूप से नियंत्रण बनाए जाने हेतु विशेष अभियान |
इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने सख्त रूप से निर्देशित किया है कि जिले में किसी भी स्थिति में अवैध खनिज व ओवरलोड वाहनों का परिचालन न होने पाए ।पकड़े जाने ऐसे वाहनों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।