मुलायम सिंह यादव की आत्मा की शांति के लिए माधोपुर में आयोजित हुआ शांति पाठ, हवन-पूजन

मुलायम सिंह यादव की आत्मा की शांति के लिए माधोपुर में आयोजित हुआ शांति पाठ, हवन-पूजन

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के देहावसान के 11वें दिन सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के पैतृक आवास पर शांति पाठ का आयोजन किया गया |

मुलायम सिंह यादव की आत्मा की शांति के लिए माधोपुर में आयोजित हुआ शांति पाठ, हवन-पूजन
फोटो -शांति पाठ, हवन-पूजन करते समाजवादी पदाधिकारी कार्यकर्त्ता

👉सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि ' नेता जी' हमारे राजनीति गुरु थे।

👉क्षेत्र भर से जुटे विधवा, दिव्यांग, वृद्धा सहित अन्य जरूरतमंदों में कंबल हुआ वितरित

 By - Diwakar Rai / चंदौली | समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के देहावसान के 11वें दिन शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के पैतृक आवास पर शांति पाठ का आयोजन किया गया।


इस आयोजन में जिले भर से जुटे सपा के लोग एक साथ हवन-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार धानापुर क्षेत्र के माधोपुर में  'नेताजी' की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें पूर्व विधायक मनोज सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की। पूर्व विधायक के संग आए हुए लोंगों ने  ' नेता जी ' के तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किये । 


शांति पाठ और हवन पूजन के कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग एक साथ नजर आए। कार्यक्रम में क्षेत्र भर से जुटे विधवा,दिव्यांग, वृद्धा सहित अन्य जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया गया।


 इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा - " नेता जी, राजनीति में हमारे गुरु थे। उनका जाना समाजवादी पार्टी के साथ साथ पूरे देश के लिए अत्यंत दुखदाई है। " 


इस दौरान मुख्य रूप से धनंजय सिंह, नईमूल हक खान, सीताराम प्रजापति, मैनेजर गोंड, रामाश्रय मौर्या, शिवाजी सिंह, नंदकुमार राय, रामप्रताप सिंह,गुड्डू सिंह, जगमेंद्र यादव, रामधनी यादव, इंद्रजीत सिंह, सुभाष यादव, गणेश गुप्ता,अखिलेश सिंह, सुनील यादव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे |


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter.  👉 Instagram 👉 Teligram.