UP Weather Today 5 October 2022: देश के कई हिस्सों से लौट गया मानसून एक बार फिर आ गया है। आज सुबह ही राजधानी में रिमझिम बारिश शुरू हो गयी। उत्तर प्रदेश सहित कुछ राज्यों में भी बारिश होने की खबर है |
लखनऊ। देश के कई हिस्सों से लौट गया मानसून एक बार फिर आ गया है। आज बुधवार को सुबह ही राजधानी में रिमझिम बारिश शुरू हो गयी। उत्तर प्रदेश सहित कुछ राज्यों में भी बारिश होने की खबर है।
दरअसल बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बनने और यूपी में चक्रवाती हवाएं चलने की वजह से आने वाले कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान बताया गया था है। मौसम विभाग ने भी यूपी के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया था |
कल शाम को लखनऊ सहित कुछ शहरों में बारिश के छींटे पड़े। वहीं आज दशहरे पर भी प्रदेश में बारिश होने की पूरी संभावना हैं। बारिश होने से पहले ही तेज ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ गया है। जिस वजह से अब सुबह-शाम लोगों को हल्की ठंड का एहसास होने लगा।
लखनऊ में आज सुबह ही हल्की बारिश शुरू
लखनऊ में मंगलवार को दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहें और शाम व रात्रि नौ बजे के करीब बारिश या बौछारें पड़ीं। यहां का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज बुधवार को सुबह ही राजधानी में रिमझिम बारिश शुरू हो गयी। उत्तर प्रदेश सहित कुछ राज्यों में अभी भी बारिश होने की खबर है। सुबह आठ बजे तक तक रिमझिम सड़कें पूरी तरह से भींग गयी। जगह -जगह सड़कों पर पानी जमा हो गए।
कृषि - खेती के लिए बारिश फायदेमंद
कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बारिश खेतों में कड़ी फसल के लिए काफी फायदेमंद रहेगा। जिन धान की फसलों में रोग लगे हैं , उससे राहत मिलेगी।