सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर में एम्बुलेंस 108 व 102 के कर्मचारियों को और बेहतर कार्य करने के उद्देश्य से उनको प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में कई जनपदों के कर्मचारी भाग ले रहे हैं।
👉27 नवंबर से शुरू प्रशिक्षण 20 दिनों तक चलेगा, प्रत्येक कर्मचारी को दो दिवसीय प्रशिक्षण अनिवार्य
सोनभद्र। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर में एम्बुलेंस 108 व 102 के कर्मचारियों को और बेहतर कार्य करने के उद्देश्य से उनके लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में कई जनपदों के एम्बुलेंस 108 व 102 कर्मचारी भाग ले रहे हैं।
आज प्रशिक्षण के दूसरे बैच का दूसरा दिन है। यह प्रशिक्षण कुल 20 दिनों तक चलने वाला है। इस प्रशिक्षण में सोनभद्र जनमपद के अलावा चंदौली गाजीपुर और वाराणसी के एम्बुलेंस 108 के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें प्रत्येक कर्मचारी के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। प्रत्येक बैच को 2 दिन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद फिर अगले नए बैच को प्रशिक्षण के लिए शामिल किया जाता है।
बता दें कि एम्बुलेंस 108 व 102 के कर्मचारियों के प्रशिक्षण देने की शुरुआत 27 नवंबर 2022 को हुयी थी। आज दूसरे बैच का प्रशिक्षण पूरा हो जायेगा। एम्बुलेंस 108 के कर्मचारियों के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी ऑपरेशन हेड मिथिलेश त्रिपाठी, रीजनल मैनेजर सुमित कुमार दुबे, पीएम संदीप पटेल व दिनेश यादव, ऑडिटर विनीत कुमार सिंह ,धीरज कुमार ,मनोज कुमार और पीयूष कुमार को सौंपी गयी है।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter. 👉 Instagram👉 Teligram.