सीएम योगी आदित्यनाथ ने 517 करोड़ रुपये की 376 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

योगी आदित्यनाथ ने 517 करोड़ रुपये की 376 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

मेरठ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जनपद में 517 करोड़ रुपये की 376 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सीएम ने इस दौरान सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और सहायता राशि भी प्रदान की। समाज के विभिन्न प्रबुद्ध वर्गों के लोगों को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।
प्रबुद्ध जन सभा विक्टोरिया पार्क में आयोजित किया गया था। यहां उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि मेरठ में 517 करोड़ की 376 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण का कार्य हो रहा है। पहली बार शहरी क्षेत्र में गरीबों को आवास दिए जा रहे हैं।
प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्र में 45 लाख गरीबों को आवास दिलाए। शहरी क्षेत्र में 17 लाख को आवास दिए जा चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 10 लाख आवास वितरण की कार्यवाही से जोड़ रहे हैं। पीएम स्वनिधि योजना में ब्याज मुफ्त ऋण बांटे जा रहे हैं। उन्होने कहा कि हर गरीब को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का काम हो रहा है। 15 करोड़ गरीबों को हर महीने डबल राशन दिया जा रहा है।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter. 👉 Instagram👉 Teligram.