सुभासपा ने मैनपुरी सीट के उप-चुनाव को पत्ता खोला

सुभासपा ने मैनपुरी सीट के उप-चुनाव को पत्ता खोला

सुभासपा ने सपा के उसके गढ़ मैनपुरी और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) से उपचुनाव को अपना पत्ता खोल दिया है। ओम प्रकाश राजभर दो-दो हाथ करने का एलान कर दिया है।

ओम प्रकाश राजभर, फोटो-फाइल

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने सपा के उसके गढ़ मैनपुरी और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) से उपचुनाव में अपना पत्ता खोल दिया है। ओम प्रकाश राजभर दो-दो हाथ करने का एलान कर किया है।  


 मैनपुरी की लोकसभा और खतौली विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवारों को चुनाव लड़ायेगा। सुभासपा ने इन दोनों ही सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच राजनीतिक दूरियां लगातार बढ़ती जा रही है। सपा के गढ़ और नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हुई है। 

यहां से सुभासपा ने रमाकांत कश्यप को उम्मीदवार बनाया है। जबकि पार्टी ने मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट से रमेश प्रजापति को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है। इन उम्मीदवारों की घोषणा सुभासपा के महासचिव अरविन्द राजभर ने की है।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter.  👉 Instagram 👉 Teligram