सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी नगर निगम चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी : बबलू राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी नगर निगम चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी : बबलू राजभर

सुभासपा विधानसभा सकलडीहा व सैयदराजा की जिलाध्यक्ष बबलू राजभर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक में नगर निगम चुनाव में पार्टी  उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया गया | 


चन्दौली। जनपद में आज सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी विधानसभा सकलडीहा व सैयदराजा की समीक्षा बैठक नईबाजार पार्टी कार्यालय पर जिलाधयक्ष बबलू राजभर के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। 


 बैठक में बूथ, सेक्टर, व न्याय पंचायत में बांट कर संगठन को मजबूत बनाने की चर्चा हुई।  सभी पदाधिकारी एवं कार्यकताओं को बूथ व सेक्टर को मजबूत बनाने का निर्देश दिया गया। जनपद के नगर निगम चुनाव में भी पार्टी चुनाव लड़ेगी। 


बैठक में चन्द्रशेखर फौजी सकलडीहा विधानसभा अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष सकलडीहा गोविंद राजभर, मंडल अध्यक्ष जगरोपन राजभर, अनुसूचित जिलाध्यक्ष श्रीनाथ चौधरी, जिला कमाण्डर आनन्द राजभर, वकील राजभर, प्रवेश राजभर, अनिल राजभर जिला मीडिया प्रभारी, अमरनाथ राजभर उपस्थित रहे। 


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter.  👉 Instagram 👉 Teligram