PM नरेन्द्र मोदी ने टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को दी बधाई
Harvansh Purvanchali11/20/2022 02:55:00 pm
PM नरेन्द्र मोदी ने टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को एशियन कप में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है |
नयी दिल्ली | देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को एशियन कप में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है |
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:
"मैं मनिका बत्रा को एशियन कप में कांस्य जीतकर भारतीय टेबल टेनिस में इतिहास रचने के लिए बधाई देता हूं। उनकी सफलता पूरे भारत में कई एथलीटों को प्रेरित करेगी और टेबल टेनिस को और भी लोकप्रिय बनाएगी।"