" चलो चन्दौली " प्रशासन आपके द्वार, जन सम्पर्क/जन चौपाल अभियान चहनियां विकास खण्ड परिसर में आज शनिवार को आयोजित हुआ |
चहनियां ,चन्दौली | डीएम ईशा दुहन ने आज शनिवार को " चलो चन्दौली " प्रशासन आपके द्वार, जन सम्पर्क/जन चौपाल अभियान चहनियां विकास खण्ड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं।
एक-एक करके सभी स्टालों का मुआयना किया। स्टॉल लगाने वाले विभागों के कर्मियों से उसके विषय में जानकारी ली। उनके साथ जिले के अन्य दूसरे मातहत अधिकारी व पुलिस विभाग के अफसर मौजूद रहे।
इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जन मानस को योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं पेंशन, स्मार्टफोन,आयुष्मान गोल्डन कार्ड,आवास सहित अन्य लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।