Breaking News : हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Breaking News : हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई | वे 15वें मुख्यमंत्री बने हैं | मुकेश अग्निहोत्री को उप- मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गयी |

हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को राज्यपाल ने दिलाई शपथ
 हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

  👉अभी मंत्रिपरिषद के सदस्यों को नहीं दिलाई गई शपथ


शिमला। हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (48) ने आज रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित समारोह में उन्हें हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पद व गोपनीत की शपथ दिलाई । नए मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री बने हैं। 

मुकेश अग्निहोत्री को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गयी 


 हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर हिंदी में शपथ ली। उनके बाद मुकेश अग्निहोत्री को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गयी। उन्होंने भी हिंदी में ही शपथ लिया। हालांकि, अभी मंत्रिपरिषद के सदस्यों को शपथ नहीं दिलाई गई है।

 सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह के इस खास मौके पर उनकी मां संसारी देवी (85) भी साक्षी बनीं, जिन्हें राहुल गांधी ने अपने साथ मंच पर बिठाए हुए थे। इस समारोह में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी पहुंचे थे। 

इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी इस समारोह में शामिल हुईं । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनन्द शर्मा भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मंच पर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने सर्व प्रथम दिवंगत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। समारोह स्थल पर अपार भीड़ उमड़ी। रिज मैदान लोगों से खचाखच भरा रहा।

नए मुख्यमंत्री को है संगठन का काफी अनुभव


बताते हैं कि 26 मार्च 1964 को हमीरपुर जिले के नादौन उपमण्डल के सेरी गांव में जन्मे सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास संगठन में लम्बे समय तक काम किया हुआ है। वह वर्ष 2013 से 2019 तक छह वर्ष तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे हैं। इससे पहले वह 10 वर्ष तक प्रदेश युवा कांग्रेस के भी अध्यक्ष रहे थे। छात्र राजनीति में वह एनएसयूआई के राज्य अध्यक्ष भी पद भार संभल रखा था। 

पहली बार 2003 में नादौन से ही विधानसभा चुनाव लड़ें 


सुक्खू ने पहली बार 2003 में नादौन से विधानसभा चुनाव लड़ा, अभी चौथी बार कांग्रेस विधायक चुन कर आए हैं। नए मुख्यमंत्री हमीरपुर जिले से चीफ मिनिस्टर बनने वाले दूसरे व्यक्ति हैं। इसके पहले प्रेम कुमार धूमल हमीरपुर से मुख्यमंत्री बने हुए थे। नए मुख्यमंत्री हिमाचल में चीफ मिनिस्टर की कुर्सी पर आसीन होने वाले सातवें व्यक्ति हैं। इनके पूर्व में डॉक्टर यशवंत सिंह परमार, ठाकुर रामलाल, शांता कुमार, वीरभद्र सिंह, प्रेम कुमार धूमल और जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला।


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.