राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर याद किया |
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
नयी दिल्ली | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर याद किया |
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
राष्ट्रपति भवन के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू तथा राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
![]() |
PM नरेन्द्र मोदी |
PM नरेन्द्र मोदी ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को किया याद
PM नरेन्द्र मोदी ने आज शनिवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर एक महान नेता जो साहस और विद्वतापूर्ण उत्साह का प्रतीक बताते हुए उन्हें याद किया।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा- “डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी को उनकी जयंती पर याद करते हैं। एक महान नेता जो साहस और विद्वतापूर्ण उत्साह का प्रतीक थे। वे भारत की संस्कृति में दृढ़ता से निहित थे और भारत के विकास के लिए एक भविष्यवादी दृष्टि भी रखते थे।”