राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के चकिया तहसील इकाई की मासिक बैठक में सर्वसम्मति से चकिया तहसील इकाई का तहसील अध्यक्ष चंद्रभूषण चौबे को मनोनीत किया गया |
By DiwakarRai / चन्दौली | राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के चकिया तहसील इकाई की मासिक बैठक शहाबगंज ब्लॉक सभागार में सम्पन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से चकिया तहसील इकाई का तहसील अध्यक्ष चंद्रभूषण चौबे को मनोनीत किया गया।
चकिया के निवर्तमान तहसील अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह का जिला कार्यकारिणी में मनोनीत हो जाने के कारण चकिया तहसील अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के चंदौली के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में चकिया तहसील इकाई की बैठक आहूत की गई,जिसमें राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत धीरेंद्र सिंह शक्ति भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सदस्य एवं पदाधिकारियों द्वारा संगठन के नीतियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई और साथ ही संगठन के किसी भी पत्रकार साथी पर किसी भी प्रकार की परेशानी आती है तो संगठन सदैव साथ खड़ा रहेगा।
जिला प्रभारी डॉ.अशोक कुमार मिश्रा ने संगठन की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जिले में हमारी सक्रियता को देखते जिले के क्षेत्रों से पत्रकार साथी लगातार जुड़ रहे हैं और संगठन जिले के सभी पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए सदैव तैयार हैं। संगठन की नीतियों से प्रेरित होकर विभिन्न संगठनों के आधा दर्जन पत्रकारों ने संगठन की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में उपस्थित रहे डॉ. जमील अहमद ख़ां, धर्मेंद्र जायसवाल , ज्ञानचंद सिंह , तौसीफ खान , सेनापति कुमार मौर्य, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, आदित्य कुमार मौर्य, उमाशंकर मौर्य, लोकपति सिंह , संजय , मिथिलेश कुमार सिंह , मुरली श्याम सहित ढाई दर्जन पत्रकार मौजूद रहे।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.