Crime News: सोनभद्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Crime News: सोनभद्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

सोनभद्र में शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला में पुलिस ने एससी/एसटी, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Crime News: सोनभद्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
सांकेतिक फोटो 

सोनभद्र । जनपद में शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने एससी/एसटी, पॉक्सो एक्ट  में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह घटना 20 दिसंबर की बताई जा रही है।

 बताया जाता है कि जनपद के हाथीनाला थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म की शिकार युवती को पहले शादी का झांसा दिया गया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जब यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो उसने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी। 

दुष्कर्म की शिकार हुई युवती को जान से मारने की धमकी 


आरोपियों ने दुष्कर्म की शिकार हुई युवती को जान से मारने की धमकी भी दी गयी है। हालांकि, इस दुष्कर्म घटना बीते 20 दिसंबर की बताई गई है। पुलिस के अनुसार इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.