राजधानी समेत डेढ़ दर्जन ट्रेनें 2 से 12 घंटे तक लेट , सबसे ज्यादा दिल्ली-हावड़ा रेल रूट प्रभावित

राजधानी समेत डेढ़ दर्जन ट्रेनें 2 से 12 घंटे तक लेट , सबसे ज्यादा दिल्ली-हावड़ा रेल रूट प्रभावित

ठंड और कोहरे का रेल परिचालन पर भी व्यापक असर पड़ा है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जक्शन पहुंचने वाली चार राजधानी समेत डेढ़ दर्जन ट्रेनें 2 से 12 घंटे तक बिलम्ब से चल रहीं हैं। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट सबसे ज्यादा प्रभावित है।

ठंड और कोहरे का रेल परिचालन पर असर ,यात्रीगण ठण्ड में कांपने को मजबूर 

चंदौली /डीडीयू । डीएम ईशा दुहन ने जहां सर्दी व गलन के चलते 14 जनवरी तक कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। वहीं ठंड और कोहरे का असर रेल परिचालन पर भी व्यापक पड़ा है। 

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जक्शन पहुंचने वाली चार राजधानी समेत डेढ़ दर्जन ट्रेनें 2 से 12 घंटे तक बिलम्ब से चल रहीं हैं। कोहरे ने ट्रेनों के रफ्तार को रोक दिया है। सबसे ज्यादा दिल्ली-हावड़ा रेल रूट प्रभावित हुआ है। इससे यात्रियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। यात्रीगण ठण्ड में कांपने को मजबूर हैं। रेलवे जक्शन के बाहर सरकारी अलाव की व्यवस्था अपर्याप्त बताई जा रही है।    


 बिलम्ब से चलने वाली ट्रेनों की सूची यह है :- 

12314 नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस 9 घंटे लेट
12306 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 7 घंटे लेट
22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 7 घंटे लेट
12274 नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 12 घंटे लेट 
12310 नई दिल्ली-पटना तेजस राजधानी साढे 6 घंटे लेट
22410 आनंद विहार गया गरीब रथ एक्सप्रेस 6 घंटा लेट
13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे लेट
12818 आनंद विहार हटिया-झारखंड एक्सप्रेस साढ़े 3 घंटे लेट
15645 लोकमान्य तिलक-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 1 घंटे लेट
12354 लाल कुआं हावड़ा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट
12436 आनंद विहार-जयनगर गरीबरथ 9 घंटे लेट
20802 नई दिल्ली -इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस 2 घंटे लेट
12802 पुरुषोत्तम 2 घंटे लेट,13430 फरक्का एक्सप्रेस 3 घंटे लेट
15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस 2 घंटे लेट

इन बिलम्बित गाड़ियों का रिकार्ड डीडीयू जक्शन के डिस्प्ले बोर्ड से लिया गया है। अगर आप ट्रेन की सफर करने वाले हैं, तो इस बारे में रेलवे इंक्वायरी से परफेक्ट जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। इन गाड़ियों का समय घट-बढ़ सकता हैं।    

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.