आज रविवार की सुबह हजरतगंज पुलिस ने समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव डीजीपी मुख्यालय पहुंच गए हैं।
पुलिस मुख्यालय लखनऊ में मौजूद माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, अब भी कोई जिम्मेदार व्यक्ति उपस्थित नहीं। |
👉आज सुबह हजरतगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्विटर हैंडल के जरिये अभद्र टिप्पणी करने के आरोप
लखनऊ। आज रविवार की सुबह हजरतगंज पुलिस द्वारा समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव डीजीपी मुख्यालय पहुंच गए। आरोप है कि मनीष ने ट्विटर हैंडल के जरिये अभद्र टिप्पणी की हैं।
इस टिप्पणियों के चलते उन पर हजरतगंज कोतवाली में कई मुकदमें दर्ज कराये गए थे। इस गिरफ्तारी को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। डीजीपी ओफिस के बाहर कार्यकर्ता भारी संख्या में जुटने शरू हो गए हैं।
![]() |
समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के संचालक मनीष जगन अग्रवाल |
खबर है कि मनीष जगन की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी समाजवादी पार्टी ने ही सबसे पहले ट्विटर हैंडल पर दिया। आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा गया कि, ‘सपा के कार्यकर्ता मनीष अग्रवाल को लखनऊ पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करना निंदनीय एवं शर्मनाक हैं ! आगे उसमें लिखा सपा कार्यकर्ता को अविलंब रिहा करे पुलिस।’
बताया जाता है कि बीते दिनों समाजवादी मीडिया सेल के ट्विटर अकाउंट से कई लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। उनमें भाजपा के नेताओं व प्रवक्ताओं के अलावा कई पत्रकारों को भी निशाना बनाया गया था। इसके बाद लखनऊ के अलग-अलग थानों में लगातार शिकायतें भी दर्ज कराई जा रही थीं। अभी मनीष की गिरफ्तारी का यही मुख्य कारण माना जा रहा है।