डीएम ईशा दुहन ने दो तहसीलदार और छह नायब तहसीलदारों को नई तैनाती दी है | शनिवार की देर रात जारी किए गए स्थानांतरण आदेश को तत्काल प्रभाव से पालन करते हुए स्थानांतरित जगहों पर कार्यभार संभालने के सख्त निर्देश दिए गए हैं |
चन्दौली। जनपद में डीएम ईशा दुहान ने दो तहसीलदार और छह नायब तहसीलदारों को नई तैनाती दी है। शनिवार की देर रात जारी किए गए स्थानांतरण आदेश को तत्काल प्रभाव से पालन करते हुए स्थानांतरित जगहों पर कार्यभार संभालने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि लम्बे समय से सकलडीहा तहसीलदार को हटाने की मांग को लेकर अधिवक्ता हड़ताल किये। यहां के तहसीलदार वंदना मिश्रा को भी नयी तैनाती पर भेजा गया है।
ये है स्थानांतरण की सूची 👇
- वंदना मिश्रा सकलडीहा तहसीलदार (न्यायिक) को तहसीलदार चकिया
- विकासधर को तहसीलदार चकिया से तहसीलदार सकलडीहा
- रवि रंजन कश्यप नायब तहसीलदार सकलडीहा से नायब तहसीलदार नौगढ़
- नीरज चतुर्वेदी को नायब तहसीलदार सकलडीहा से नायब तहसीलदार पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर
- ध्रुवेश कुमार सिंह नायब तहसीलदार चंदौली से नायब तहसीलदार सकलडीहा
- प्रभुनाथ यादव नायब तहसीलदार चकिया से नायब तहसीलदार सकलडीहा
- दिनेश कुमार शुक्ला नायब तहसीलदार नौगढ़ से नायब तहसीलदार चन्दौली
- सुनील कुमार सिंह पंडित दिन दयाल उपाध्याय नगर से नायब तहसीलदार चकिया के पद पर भेजा गया है।
स्थानांतरण आदेश में डीएम ने कहा कि उपरोक्त तैनाती के अनुसार जहां तहसीलदार न्यायिक का पद रिक्त है। वहां पर तैनात तहसीलदार ही तहसीलदार न्यायिक का काम देखेँगे। इस कार्य के लिए उनको अलग से कोई अतिरिक्त भत्ता नहीं दिय जायेगा।
सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.