आज सुबह गोवा-मुंबई हाईवे पर एक कार और ट्रक के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है | मरने वालों में एक मासूम भी शामिल है|
![]() |
सड़क हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर |
घटना की सूचना मिलते ही रायगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार से 9 शवों को बाहर निकाला और घायल बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. हालांकि, अभी बच्चे की स्थिति कैसी है, इस बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं नहीं हो पायी है।
यह हादसा गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे मानगांव के पास हुआ। जब यह दुर्घटना हुई उस समय ट्रक मुंबई की ओर से आ रहा थी , जबकि कार रत्नागिरि जिले में स्थित गुहागर की ओर जा रही थी। दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसके टुकड़े, जहां-तहां बिखरे पड़े हैं।
पुलिस के अनुसार हाईवे पर यातायात को बहाल कर दिया गया है और इस दुर्घटना की जांच भी की जा रही है।