Announcement Today : आज मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा विधानसभा के चुनावों की तिथियों की घोषणा करने वाला है।
नयी दिल्ली। आज मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा विधानसभा के चुनावों की तिथियों की घोषणा करने वाला है। इस संबंध में चुनाव आयोग दोपहर बाद प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करेगा।
नगालैंड विधानसभा का कार्यकाल इस साल 12 मार्च को समाप्त हो रहा है , जबकि मेघालय विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च और साथ ही त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को समाप्त होने जा रहा है। इन तीनों जगहों पर चुनाव आयोग नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा विधानसभा के लिए इलेक्शन की घोषणा करेगा।