मौनी अमावस्या पर पश्चिमवाहिनी बलुआ तट पर गंगा स्नान करने पहुंची महिला की हार्ट अटैक से मौत

मौनी अमावस्या पर पश्चिमवाहिनी बलुआ तट पर गंगा स्नान करने पहुंची महिला की हार्ट अटैक से मौत

मौनी अमावस्या के मौके पर आज जनपद के पश्चिमवाहिनी बलुआ तट पर गंगा स्नान करने पहुंची एक महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गयी है।

मौनी अमावस्या पर पश्चिमवाहिनी बलुआ तट पर गंगा स्नान करने पहुंची महिला की हार्ट अटैक से मौत
महिला की हार्ट अटैक से मौत 

चंदौली। मौनी अमावस्या के मौके पर जनपद के पश्चिमवाहिनी बलुआ गंगा तट पर आज स्नान करने पहुंची एक महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गयी है। उसकी शिनाख्त  उतडी गांव निवासिनी  प्रेम शंकर यादव उर्फ पेबारू की पत्नी के रूप में बताई जा रही है।

इस हादसे के बाद पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालाँकि, दोपहर बाद तक उसके पहचान की पुष्टि नहीं की थी। मृत महिला के पास से उसका एक फोटो मिला है, जिसके आधार पर उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है।

इस हादसे के बाद मौजूद डॉ.अजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला की मौत हार्ट अटैक के कारण हुयी गयी है। कहते हैं  कि उसकी हालत बिगड़ते ही उसे  इलाज के अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में उसकी मौत हो गयी। खबर लिखे जाने तक पुलिसने महिला के पहचान की पुष्टि नहीं की थी। बताया जाता है कि मृत महिला जनपद के उतडी गांव निवासी प्रेम शंकर यादव उर्फ पेबारू की पत्नी है।

इस हादसा की जानकारी देते हुए बलुआ इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह ने कहा कि मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।  उसके पहचान करने की कोशिश में जुटी हुयी है, जल्द उसकी पहचान हो जाएगी। 

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.